लाइव न्यूज़ :

Rajinder Nagar Assembly bypoll: दुर्गेश पाठक, राजेश भाटिया और प्रेमलता में टक्कर, जानें कौन ज्यादा अमीर, ​पंजाबी और पूर्वांचली मतदाता अहम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 7, 2022 15:38 IST

Rajinder Nagar Assembly bypoll: आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार राजेश भाटिया और कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता के बीच टक्कर है।

Open in App
ठळक मुद्दे40 प्रतिशत सिख और पंजाबी समुदाय हैं।पूर्वांचली मतदाता की संख्या 25 प्रतिशत के आस पास हैं। भाजपा ने पंजाबी प्रत्याशी भाटिया पर दांव खेला है।

Rajinder Nagar Assembly bypoll:दिल्ली में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव 23 जून को होंगे और मतगणना 26 जून को होगी। आप के विधायक राघव चड्ढा मार्च में पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने गए थे, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार राजेश भाटिया और कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता के बीच टक्कर है। यहां पर पंजाबी और पूर्वांचली मतदाता अहम हैं। 40 प्रतिशत सिख और पंजाबी समुदाय हैं।

पूर्वांचली मतदाता की संख्या 25 प्रतिशत के आस पास हैं। यानी दोनों मिलकर 65 प्रतिशत के करीब हो गए। भाजपा ने पंजाबी प्रत्याशी भाटिया पर दांव खेला है। इस कारण भाजपा प्रत्याशी अभी सबसे आगे चल रहा हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल और भाजपा दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता के लिए ये चुनाव अहम हो गया है।

नामांकन के लिए दाखिल हलफनामों के अनुसार, मुख्य तीन उम्मीदवारों में राजेश भाटिया सबसे अमीर हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए हलफनामों के अनुसार, आप, भाजपा और कांग्रेस द्वारा उतारे गए तीनों उम्मीदवारों के बीच आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक के पास सबसे कम संपत्ति है।

हलफनामों के मुताबिक पूर्व निगम पार्षद भाटिया ने 2,08,85,777 रुपये की चल संपत्ति घोषित की है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता की चल संपत्ति 6,94,970.95 रुपए है। पाठक ने 6,77,980.11 रुपये की चल संपत्ति घोषित की है। दुर्गेश पाठक और राजेश भाटिया ने सोमवार को रोड शो करने के साथ राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया।

कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। सोमवार नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ), दिल्ली की वेबसाइट पर साझा की गई सूचना के मुताबिक उपचुनाव के लिए कुल 32 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

इनमें से 21 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिनमें से कुछ ने कई नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार इनमें से सात नामांकन निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए हैं। अब देखना है कौन बाजी मार लेता है।

(इनपुट एजेंसी)

 

टॅग्स :उपचुनावदिल्लीDelhi Assemblyकांग्रेसअरविंद केजरीवालAam Aadmi PartyAdesh GuptaArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?