लाइव न्यूज़ :

Delhi: दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई ठंड, घने कोहरे के बीच हवा की गुणवत्ता 400 पार; गंभीर श्रेणी में AQI

By अंजली चौहान | Updated: December 23, 2024 10:15 IST

Delhi: प्रदूषण की बदतर होती स्थिति के बीच, 16 दिसंबर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) चरण IV के उपाय लागू कर दिए गए हैं।

Open in App

Delhi: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह बारिश के साथ हुई। हल्की बारिश के कारण राजधानी में ठंड बढ़ गई है। इस हफ्ते ठंड का कहर दिल्लीवालों पर बरसेगा। हल्की बूंदा-बांदी के बावजूद दिल्ली की हवा साफ नहीं हुई है। 23 दिसंबर को दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है जहां एक्यूआई 400 पार पहुंच गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार को सुबह 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 410 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शहर में कोहरे की एक पतली परत छाई रही, जिससे दृश्यता कम हो गई, जबकि सुबह 5:30 बजे न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहे।

दिल्ली के कई इलाकों में AQI का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जिसमें वजीरपुर (464), अशोक विहार (460), मुंडका (446), बुराड़ी क्रॉसिंग (445) और आनंद विहार (443) शामिल हैं। उल्लेखनीय रूप से, द्वारका-सेक्टर 8 (393) और नजफगढ़ (372) में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ सीमा से थोड़ा नीचे रही।

इससे पहले, वायु गुणवत्ता रविवार को और खराब हो गई और 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 409 पर पहुंच गया जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। शनिवार को एक्यूआई 370 दर्ज किया गया था, जो ‘बहुत खराब” आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है। रविवार को राजधानी में पीएम 2.5 का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया और 39 निगरानी केन्द्रों में से 37 ने वायु गुणवत्ता को ‘गंभीर’ में श्रेणी में बताया।

कुछ क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर 474 तक दर्ज किया गया। दिल्ली अब भी ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) का चौथे चरण लागू है जिसमें कड़े प्रदूषण-रोधी उपाय शामिल हैं। 

टॅग्स :दिल्लीवायु प्रदूषणभारतीय मौसम विज्ञान विभागसर्दीAir Quality Commission
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?