लाइव न्यूज़ :

दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल ने पीएम-श्री योजना में भाग लेने से किया इनकार, शिक्षा मंत्रालय ने रोका फंड, मुसीबत में शिक्षक

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 16, 2024 11:53 IST

पीएम-एसएचआरआई योजना में दिल्ली और पंजाब ने भाग लेने से इनकार कर दिया क्योंकि आम आदमी पार्टी द्वारा शासित दोनों राज्य पहले से ही "स्कूल ऑफ एमिनेंस" नामक अनुकरणीय स्कूलों के लिए एक समान योजना चला रहे हैं। पश्चिम बंगाल ने अपने स्कूलों के नाम के आगे "पीएम-एसएचआरआई" लगाने का विरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल ने पीएम-श्री योजना में भाग लेने से किया इनकारशिक्षा मंत्रालय ने रोकी समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत धनराशिपीएम-श्री का बजट 27,000 करोड़ रुपये से अधिक है

नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-एसएचआरआई) योजना में भाग लेने की अनिच्छा के कारण दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल को प्रमुख स्कूल शिक्षा कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत धनराशि रोक दी है। 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पीएम-श्री का बजट 27,000 करोड़ रुपये से अधिक है और इसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में कम से कम 14,500 सरकारी स्कूलों को "अनुकरणीय" संस्थानों में अपग्रेड करना है। इसमें लगने वाला 60% वित्तीय बोझ केंद्र को और राज्यों को 40% का वहन करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के कार्यान्वयन में राज्यों को शिक्षा मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करके अपनी भागीदारी की पुष्टि करनी होगी।

पांच राज्यों - तमिलनाडु, केरल, दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल - को अभी भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करना बाकी है। जहां तमिलनाडु और केरल ने अपनी इच्छा का संकेत दिया है, वहीं दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल ने इनकार कर दिया है। इससे केंद्र को उनके एसएसए फंड को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

तीनों राज्यों को पिछले वित्तीय वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर और जनवरी-मार्च तिमाही के लिए एसएसए फंड की तीसरी और चौथी किस्त नहीं मिली है। न ही चालू वित्तीय वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही की पहली किस्त मिली है। दिल्ली को तीन तिमाहियों के लिए लगभग 330 करोड़ रुपये, पंजाब को लगभग 515 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल को 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का इंतजार है। 

पीएम-एसएचआरआई योजना में दिल्ली और पंजाब ने भाग लेने से इनकार कर दिया क्योंकि आम आदमी पार्टी द्वारा शासित दोनों राज्य पहले से ही "स्कूल ऑफ एमिनेंस" नामक अनुकरणीय स्कूलों के लिए एक समान योजना चला रहे हैं। पश्चिम बंगाल ने अपने स्कूलों के नाम के आगे "पीएम-एसएचआरआई" लगाने का विरोध किया, खासकर इसलिए क्योंकि राज्य लागत का 40 प्रतिशत वहन करते हैं।

पंजाब ने शुरू में पीएम-एसएचआरआई को लागू करने का विकल्प चुना था। इसने अक्टूबर 2022 में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और जिन स्कूलों को अपग्रेड किया जाना था उनकी पहचान की गई, लेकिन राज्य बाद में पीछे हट गया। 

फंड रोकने के कारण वित्तीय संकट दिल्ली में महसूस किया जा रहा है। यहां एमसीडी प्राथमिक स्कूलों में काम करने वाले लगभग 2,400 शिक्षकों और समग्र शिक्षा कार्यक्रम पर काम करने वाले 700 कर्मचारियों का वेतन एसएसए फंड से लिया जाता है।

टॅग्स :Education Departmentदिल्लीपंजाबपश्चिम बंगालWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?