लाइव न्यूज़ :

Delhi Pollution Update: प्रदूषण से रो रही है जनता, नेता बहा रहे हैं घड़ियाली आंसू

By धीरज मिश्रा | Updated: November 3, 2023 15:53 IST

दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री प्रदूषण के रोकथाम के लिए लगातार अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं वहीं, भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि हर साल यही कहानी दिल्ली में देखने को मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्देस्मॉग टॉवर का उद्घाटन साल 2021 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया थास्मॉग टॉवर में प्रति सेकंड एक किलोमीटर के दायरे में 1,000 क्यूबिक मीटर हवा को साफ करने की क्षमता थींस्मॉग टॉवर बीते 8 माह से बंद है, आप भाजपा में तकरार जारी

Delhi Pollution Update: राजधानी दिल्ली में शुद्ध हवा के लिए दिल्लीवाले तरस रहे हैं और दिल्ली सरकार और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री प्रदूषण के रोकथाम के लिए लगातार अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं वहीं, भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि हर साल यही कहानी दिल्ली में देखने को मिलती है। दरअसल, दिल्ली में दो स्मॉग टॉवर हैं। एक जिसका संचालन केंद्र सरकार के द्वारा किया जाता है। वहीं दूसरा जो दिल्ली का दिल कहलाने वाले कनॉट प्लेस में स्थित है उसका संचालन दिल्ली सरकार के द्वारा किया जाता है। लेकिन, जिस समय इस टॉवर को शुद्ध हवा जनता को देना चाहिए था।

वह स्मॉग टॉवर बीते 8 माह से बंद है। इस स्मॉग टावर के बंद होने पर भाजपा ने दिल्ली सरकार को जमकर कोसा है। यहां बताते चले कि इस स्मॉग टॉवर का उद्घाटन साल 2021 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था। इस स्मॉग टॉवर में दिल्ली सरकार ने करीब 23 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, स्मॉग टॉवर का प्रबंधन करने वाले इंजीनियरों, ऑपरेटरों और सहायकों सहित 10 लोगों की एक टीम थी। जिसे सात महीने पहले टीम को हटा दिया गया था।

24 मीटर ऊंचे स्मॉग टॉवर में प्रति सेकंड एक किलोमीटर के दायरे में 1,000 क्यूबिक मीटर हवा को साफ करने की क्षमता थी। 40 पंखे और 5,000 एयर फिल्टर से सुसज्जित, टॉवर प्रदूषित हवा को सोखता है और फ़िल्टर की गई हवा को छोड़ता है। कनॉट प्लेस में स्मॉग टॉवर प्रायोगिक आधार पर स्थापित किया गया था।

पड़ोसी राज्य हो जाए एक्टिव तो सुधार संभव

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में दो स्मॉग टावर हैं। एक आनंद विहार में है, जो केंद्र सरकार द्वारा संचालित है, जबकि दूसरा कनॉट प्लेस में है। जो दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किया गया। डीपीसीसी के अध्यक्ष ,अश्वनी कुमार ने दिसंबर में ज्वाइन किया था। आईआईटी बॉम्बे ने उनका भुगतान रोक दिया है और पिछले 8 महीने से स्मॉग टावर बंद है। हम बार-बार कहते-कहते थक गए हैं, लेकिन वह इसे खोलने के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि कैबिनेट का फैसला है, सुप्रीम कोर्ट का आदेश है और फिर भी उन्होंने इसे बंद कर दिया है।  ये स्थितियां हमारे खिलाफ हैं, लेकिन इन स्थितियों में, अगर हरियाणा और यूपी जैसे अन्य राज्य दिल्ली की तरह सक्रिय होते, तभी स्थिति में सुधार हो सकता है।

भाजपा ने कसा तंस

भाजपा सांसद ने कहा कि 2021 में करोड़ों रूपये खर्च करके कनॉट प्लेस में स्मॉग टॉवर लगवाए गए और करोड़ों रूपये इसके प्रचार और रखरखाव पर उड़ा दिए गए।

लेकिन ये जब से लगे हैं तभी से इनपर ताला लगा हुआ। दिल्ली में प्रदूषण एक्यूआई 500 पार है।  

टॅग्स :Air Quality Commissionदिल्लीमनोज तिवारीdelhiManoj TiwaryBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?