लाइव न्यूज़ :

Delhi Pollution: दिल्ली में 15 अक्टूबर के बाद लोगों को लगाना पड़ेगा मास्क, जानिए इसकी वजह

By धीरज मिश्रा | Updated: October 12, 2023 17:26 IST

दिल्ली में सर्दी बढ़ेगी वैसे ही प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदूषण के बढ़ने से हवा जहरीली होती चली जाती है। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से रोकथाम के लिए इस साल भी पटाखों पर बैन लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देधान की ऊपज पर बायो डीकंपोजर का छिड़काव करेगी दिल्ली सरकार दिल्ली में 5 हजार एकड़ में छिड़काव किया जाएगा प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर की जा रही है मॉनिटरिंग

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लोगों को चेहरे पर मास्क लगाना होगा। बिना मास्क के अगर आप घर से बाहर निकले तो हो सकता है कि सांस लेने में आपको तकलीफ हो क्योंकि राजधानी में एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने वाला है। इस बात के संकेत दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण के रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है लेकिन जैसे जैसे दिल्ली में सर्दी बढ़ेगी वैसे ही प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उन्होंने दिल्ली में बढ़ते एक्यूआई पर कहा कि मुझे लगता है कि 15 अक्टूबर के बाद थोड़ी और ठंड बढ़ने पर प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदूषण के बढ़ने से हवा जहरीली होती चली जाती है। 

प्रदूषण कैसे होगा कम दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमी लाने के लिए हर साल की तरह इस साल भी हम धान की ऊपज पर बायो डीकंपोजर का छिड़काव करेंगे। यह कार्य हम बीते तीन सालों से कर रहे हैं। इस साल दिल्ली में हम 5 हजार एकड़ में छिड़काव करेंगे। इसकी शुरुआत नरेला से करने जा रहे हैं। 

कई मुहिम चलाए जाते हैं दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से रोकथाम के लिए इस साल भी पटाखों पर बैन लगाया है। सरकार का मानना है कि सर्दियों में पटाखों के धूंए से प्रदूषण का स्तर बढ़ता है और लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। दिल्ली में कम से कम प्रदूषण हो और दिल्लीवाले स्वच्छ हवा में साफ ले सकें। इसलिए दिल्ली सरकार कई तरह की मुहिम भी चलाती है। रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ, विंटर एक्शन प्लान के चरण। दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों से भी प्रदूषण के स्तर में कमी लाने के लिए उनका सुझाव लेती है।  

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणआम आदमी पार्टीदिल्लीGopal Rai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया