लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: त्योहारों से पहले एनसीआर का प्रदूषण स्तर काफी खराब, आने वाले दिनों में सांस लेना हो सकता है मुश्किल

By आकाश चौरसिया | Updated: October 22, 2023 10:33 IST

आईएमडी और आईआईएमटी के सुझाव पर अमल करते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रेप-2 कैटेगरी के तहत पाबंदी लगा दी है। 

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली-एनसीआर आने वाले दिनों में में प्रदूषण बढ़ेगाराजधानी और एनसीआर के लोगों को उतनी ही मुश्किल सांस लेने में होगीलेकिन ट्राफिक पुलिस ने बेहतर काम किया तो इससे निपटने में मदद भी मिल सकती है

नई दिल्ली: राजधानी में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में भी आईएमडी और आईआईएमटी की ओर से कुछ ऐसी ही उम्मीद जताई गई है।

आईएमडी और आईआईएमटी के सुझाव पर अमल करते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रेप-2 (श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना) कैटेगरी के तहत पाबंदी लगा दी है। 

असल में आईएमडी और आईआईटीएम ने बताया था कि प्रतिकूल जलवायु परिस्थिति न होने के कारण 23 और 24 अक्टूबर को  दिल्ली की एयर क्वालिटी दिन प्रतिदिन काफी खराब हो सकती है और इसका स्तर भी गिर जाएगा। 

केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) ने आज सुबह 6 बजे दिल्ली के आनंद विहार का एक्यूआई 345, आईटीओ का 309, जहांगीपुरी का 301, द्वारका सेक्टर 8 का 313 तक एक्यूआई बताया है। यह सभी बहुत ही खराब सूची में शामिल हैं। वहीं, दिल्ली में शनिवार शाम का एक्यूआई 249 रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। 

दूसरे स्टेज में क्या-क्या पाबंदी हैं शामिल?                                                                                                                                          

-रोजाना सड़कों की सफाई करना और साथ ही हर दूसरे दिन सड़कों पर पानी का छिड़काव करना है-कोयले या तंदूर का होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल नहीं होगा-अस्पतालों, रेल सर्विस, मेट्रो सेवा के अलावा कहीं और डिजल जनरेटर का उपयोग नहीं -साथ ही पार्किंग की फीस बढ़ा दी जाएगी, जिससे लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें-इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों की सेवाओं को भी जरुरत के हिसाब से बढ़ाया जाएगा-वहीं, अब ट्राफिक पुलिस की जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी और अहम रोल अदा करना होगा।

टॅग्स :दिल्लीNCRगाजियाबादगुरुग्रामनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण