लाइव न्यूज़ :

Delhi Pollution: गैस चैंबर बनी दिल्ली, अस्पताल में भारी भीड़, जाने डॉक्टरों की राय

By धीरज मिश्रा | Updated: November 3, 2023 11:43 IST

दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार बढोतरी हो रही है। दिल्ली की इस गंभीर स्थिति में डॉक्टरों ने भी लोगों को सर्तक रहने के लिए चेतावनी जारी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली बनी गैस चैंबर, शरीर के सभी आंगों को कर रही प्रभावित अस्पतालों में 20 से 30 फीसदी मरीज बढ़ गएबाहर निकले तो शरीर को अच्छे से कवर करें

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है और लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार बढोतरी हो रही है। दिल्ली की इस गंभीर स्थिति में डॉक्टरों ने भी लोगों को सर्तक रहने के लिए चेतावनी जारी कर दी है।

दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण पर बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के छाती और श्वसन रोग विभाग के प्रधान निदेशक डॉ. संदीप नायर ने कहा कि दिल्ली की मौजूदा स्थिति खतरनाक स्तर पर है। यह एक गैस चैंबर है।

अगर आप बाहर जाते हैं, तो वहां  आपकी आंखों में जलन और गले में दर्द है की समस्या होगी।

ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी

डॉ. संदीप नायर के अनुसार, अस्पताल की ओपीडी में 20-30 प्रतिशत मरीज बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब जहरीली हवा शरीर में जाएगी तो हर अंग पर असर करेगी। हमें काम करने के लिए बाहर जाना होगा और हम इसकी चपेट में आ जाएंगे। इसलिए कुछ उपाय कर सकते हैं कि अपने आप को ढकें और मास्क पहनें। स्वस्थ आहार लें और खुद को हाइड्रेट करें। 

नोएडा में भी प्रदूषण का आपातकाल

दिल्ली से सटे नोएडा में भी प्रदूषण का आपातकाल लगा हुआ है। एक्यूआई 400 दर्ज किया गया है। सुबह के वक्त स्मॉग काफी रहा है। ऐसे में सुबह के वक्त घरों से बाहर काम पर निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। एक महिला जिनका नाम माया शर्मा उन्होंने कहा कि मेरा बेटा स्कूल जा रहा है और स्मॉग बढ़ता दिख रहा है। अभी तक स्कूल बंद करने का कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। मैं उसे मास्क पहनाकर स्कूल भेज रही हूं। एहतियात बरतना होगा। क्योंकि बच्चे जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। सांस लेना थोड़ा मुश्किल हो गया है। अगर ऑनलाइन कक्षाएं होंगी तो बच्चे बीमार नहीं पड़ेंगे। 

टॅग्स :दिल्लीवायु प्रदूषणAir Quality CommissionAir Quality Management CommissionEnvironment DepartmentEnvironment Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी