लाइव न्यूज़ :

नवनीत राणा को धमकी भरे कॉल आने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस, जानिए पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 26, 2022 16:23 IST

दिल्ली पुलिस ने निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी देने वाले कॉल आने के बाद उनकी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामला नार्थ एवेन्यू थाने में दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा सदस्य नवनीत राणा को मातोश्री-हनुमान चालीसा विवाद मामले में हाल ही में मुंबई की एक अदालत ने जमानत दी थी। मामला नई दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाने में दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली: अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत राणा को धमकी भरे कॉलों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की। नई दिल्ली क्षेत्र की पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोठ ने बताया कि नॉर्थ एवेन्यू थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और 509 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। राणा ने पहले दावा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे थे। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

पिछले महीने नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर 'हनुमान चालीसा' का पाठ करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। दंपति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया था। बाद में उन्हें शहर की एक अदालत ने जमानत दे दी। शिव सैनिकों के प्रदर्शन के बाद इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ राजद्रोह तथा अन्य आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

राणा ने बुधवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसे जान से मारने की धमकी देने वाले कई फोन आए। राणा के निजी सहायक द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, मंगलवार शाम 5.27 से 5.47 बजे के बीच सांसद के निजी मोबाइल नंबर पर 11 कॉल आए और कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे अभद्र तरीके से बात की और उन्हें गालियां दीं। शिकायत के अनुसार, कॉल करने वाले ने राणा को महाराष्ट्र आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत में कहा गया है कि फोन करने वाले ने अमरावती की सांसद को धमकी दी कि अगर वह फिर से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :नवनीत राणामहाराष्ट्रदिल्लीउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए