लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने जेएनयू प्रदर्शन मामले में FIR दर्ज किया, छात्रों ने कल की थी संसद मार्च की कोशिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2019 15:10 IST

जेएनयू के छात्र पिछले कई दिनों से छात्रावास शुल्क बढ़ाने सहित कई और बातों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन छात्रों ने सोमवार को संसद मार्च का भी प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने जेएनयू प्रदर्शन मामले में एफआईआर दर्ज कियाछात्रों ने कल संसद मार्च की कोशिश की थी, इस दौरान कई छात्र हिरासत में लिये गये, पुलिस से झड़प भी हुई

दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्रों के सोमवार को किये गये संसद मार्च और विरोध प्रदर्शन को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। जेएनयू के छात्र पिछले कई दिनों से छात्रावास शुल्क बढ़ाने सहित कई और बातों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन छात्रों ने सोमवार को संसद मार्च का भी प्रयास किया।

पुलिस ने हालांकि सफदरजंग मकबरे के बाहर रोक लिया। पुलिस ने सोमवार को प्रदर्शन के दौरान जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष समेत 100 से अधिक छात्रों को हिरासत में लिया, जिन्हें शाम के समय छोड़ दिया गया। 

इस बीच जेएनयू छात्रों के प्रदर्शन और उन पर की गई पुलिस की कार्रवाई का असर राज्य सभा में भी देखने मिला। सदन की बैठक मंगलवार को शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाए।

इसी बीच वाम, कांग्रेस और अन्य दलों के सदस्यों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि का विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कल हुई पुलिस की कथित कार्रवाई और पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद से वहां लगातार जारी पाबंदियों का मुद्दा उठाने का प्रयास किया। 

इस दौरान हंगामा भी शुरू हो गया। सदन में हंगामा देख नायडू ने सदस्यों को आगाह किया कि यह स्थिति जारी रहने पर उन्हें सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ेगी। उन्होंने शून्यकाल शुरू करने का ऐलान किया। लेकिन हंगामा थमते न देख उन्होंने 11 बज कर करीब दस मिनट पर ही बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल