लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स के खिलाफ FIR दर्ज, 'आप' ने बताई बीजेपी की कायराना हरकत 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 5, 2019 11:16 IST

शनिवार (चार मई) को सुरेश ने सीएम अरविंद केजरीवाल को उस समय थप्पड़ मारा था जिस समय वह राजधानी स्थित मोती नगर में रोडशो कर रहे थे। युवक अभी पुलिस हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।   

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को एक चुनावी रोडशो के दौरान थप्पड़ मारने वाले शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने सुरेश नाम के युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 के तहत एफआईआर दर्ज की है। साथ ही साथ पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

बता दें कि शनिवार (चार मई) को सुरेश ने सीएम अरविंद केजरीवाल को उस समय थप्पड़ मारा था जिस समय वह राजधानी स्थित मोती नगर में रोडशो कर रहे थे। युवक अभी पुलिस हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।   

बताया गया कि सीएम केजरीवाल पर जैसे ही युवक ने हाथ चलाया वैसे ही आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने उस पकड़ लिया और शख्स की पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सुरेश दिल्ली के कैलाश पार्क का रहने वाला है। दिल्ली सीएम को थप्पड़ मारने से पहले उसने गालियाँ भी दीं। 

इधर, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीएम पर हुए हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कसूरवार ठहराया। सिसोदिया ने लोगों को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल को शेर का बच्चा और बीजेपी वालों को कायर करार दिया।

इसके अलावा उन्हों ट्वीट करते हुए कहा था, 'क्या मोदी और अमित शाह अब केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं? 5 साल सारी ताकत लगाकर जिसका मनोबल नहीं तोड़ सके, चुनाव में नहीं हरा सके...अब उसे रास्ते से इस तरह हटाना चाहते हो कायरो! ये केजरीवाल ही तुम्हारा काल है।'वहीं, अरविंद केजरीवाल रविवार (पांच) को दिल्ली के बवाना में रोडशो कर रहे हैं, जहां वह एक खुली जीप में सवार होकर वोट आमजन से वोट मांग रहे हैं।  

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील