लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने 'द वायर' के संस्थापक सिद्धार्थ वरदराजन के आवास पर मारा छापा, मोबाइल, लैपटॉप को किया जब्त

By रुस्तम राणा | Updated: October 31, 2022 21:22 IST

दिल्ली पुलिस की ओर बयान जारी कर कहा गया कि पुलिस ने सोमवार को सिद्धार्थ वरदराजन, एमके वेणु और अन्य के आवासों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल, लैपटॉप) जब्त किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सिद्धार्थ वरदराजन और एमके वेणु के आवास पर तलाशी कीपुलिस ने न्यूज वेबसाइट के मुख्य सदस्यों के घर से उनके मोबाइल और लैपटॉप को जब्त कर लिया है

नई दिल्ली: 'द वायर' के संस्थापक सिद्धार्थ वरदराजन और संस्थापक संपादक एमके वेणु के आवास पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की तलाशी की है। भाजपा के अमित मालवीय की शिकायत पर द वायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि "मेरी प्रतिष्ठा खराब करने और धूमिल करने के लिए जाली दस्तावेज का उपयोग किया गया है।" पुलिस ने न्यूज वेबसाइट के मुख्य सदस्यों के घर से उनके मोबाइल और लैपटॉप को जब्त कर लिया है। 

दिल्ली पुलिस की ओर बयान जारी कर कहा गया कि पुलिस ने सोमवार को सिद्धार्थ वरदराजन, एमके वेणु और अन्य के आवासों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल, लैपटॉप) जब्त किए हैं। आज किसी को कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही कोई पूछताछ हुई। आगे की जांच जारी है और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। 

मालवीय की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को न्यूज पोर्टल और उसके चार पत्रकारों के खिलाफ "धोखाधड़ी" और "जालसाजी" का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने धारा 420 (धोखाधड़ी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए जालसाजी), 471 (फर्जी दस्तावेज को असली के रूप में इस्तेमाल करना), 500 (मानहानि) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। ) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की 120 बी (आपराधिक साजिश) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। 

दिल्ली पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिकी में चार वरिष्ठ पत्रकारों के नाम सिद्धार्थ वरदराजन, एमके वेणु, सिद्धार्थ भाटिया और जाह्नवी सेन हैं। मालवीय ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि समाचार पोर्टल ने 10 अक्टूबर को प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया कि वह 'एक्स चेक-लिस्ट ऑन मेटा' नामक एक विशेष समूह का हिस्सा था।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसमोबाइललैपटॉपBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र