लाइव न्यूज़ :

कश्मीर पर विवादित ट्वीट के लिए शेहला रशीद के खिलाफ शिकायत की जांच कर रही है दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: August 20, 2019 05:51 IST

दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट की नेता शेहला रशीद के खिलाफ दायर शिकायत की जांच कर रहा है। यह शिकायत उच्चतम न्यायालय के एक वकील ने रशीद पर “भारतीय सेना की छवि खराब करने की मंशा से फर्जी खबर फैलाने” का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई है।

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अगस्त: दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट की नेता शेहला रशीद के खिलाफ दायर शिकायत की जांच कर रहा है। यह शिकायत उच्चतम न्यायालय के एक वकील ने रशीद पर “भारतीय सेना की छवि खराब करने की मंशा से फर्जी खबर फैलाने” का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को सोमवार को दी अपनी शिकायत में अलख आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि जेएनयू छात्र संघ की पूर्व नेता की तरफ से कश्मीर को लेकर किए गए उनके ट्वीट में लगाए गए आरोप, “पूरी तरह गलत एवं मनगढ़ंत हैं।” रशीद ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि सैन्यकर्मियों ने घरों में “तोड़फोड़” की और कहा कि चार व्यक्तियों से शोपियां में ‘‘पूछताछ (उन्हें प्रताड़ित किया गया)” की गई।

श्रीवास्तव ने कहा कि जेएनयू की पूर्व छात्र नेता की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं क्योंकि उन्होंने कथित प्रताड़ना या घटनाओं की, “तिथि, समय, नाम” की “वॉयस रिकॉर्डिंग” उपलब्ध नहीं कराई। उन्होंने रशीद पर “देश में हिंसा भड़काने की मंशा से जानबूझकर और इरादतन फर्जी खबर फैलाने” और भारतीय सेना की छवि खराब करने का आरोप लगाया।

श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी हरकत, “प्रथम दृष्टया राजद्रोह का अपराध है’’ क्योंकि उनकी मंशा, “भारत सरकार के प्रति विद्रोह भड़काने” की थी। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरशेहला राशिदभारतीय सेनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए