लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने एंटी-सीएए हिंसा मामले में दाखिल की चार्जशीट, अदालत 16 जून को करेगी सुनवाई

By सुमित राय | Updated: June 2, 2020 15:36 IST

दिल्ली पुलिस ने एंटी-सीएए हिंसा के संबंध में दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, जिसकी सुनवाई 16 जून को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने चांदबाग इलाके में एंटी-सीएए हिंसा के संबंध में चार्जशीट दाखिल कर दी है।चांदबाग हिंसा में आम आदमी पार्टी से निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन का नाम आया था।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांदबाग इलाके में एंटी-सीएए हिंसा के संबंध में दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। अदालत इस मामले में 16 जून को सुनवाई करेगी। चांदबाग समेत कई इलाकों में भीषण हिंसा, आगजनी और पथराव जैसी घटनाएं हुईं थीं। यहीं पर 26 फरवरी को अंकित शर्मा नाम के एक आईबी अफसर का शव नाले से बरामद हुआ था।

करीब एक हजार पन्नों की चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने पार्षद ताहिर हुसैन समेत 15 लोगो को आरोपी बनाया है, इसमें ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि हिंसा के वक्त आरोपी ताहिर हुसैन अपनी छत पर था। ताहिर हुसैन पर हिंसा कराने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक ताहिर ने हिंसा कराने के लिए एक करोड़ 30 लाख रुपये खर्च किए थे।

बता दें कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की जांच में चांदबाग इलाके में हुए हिंसा के मामले में आम आदमी पार्टी से निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन का नाम आया था। ताहिर हुसैन पर आरोप है कि उनके घर की छत पर पेट्रोल बम मिले थे। ताहिर हुसैन के अलावा 15 अन्य लोगों के नाम भी दिल्ली दंगे मामले में सामने आए थे।

कौन है ताहिर हुसैन

ताहिर हुसैन आम आदमी पार्टी से जुड़ा था और दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा के नेहरू विहार वार्ड से पार्षद है, लेकिन दिल्ली हिंसा में नाम आने के बाद आम आदमी पार्टी ने ताहिर हुसैन को पार्टी से निकाल दिया था। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो