लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची पुलिस, अंशु प्रकाश मामले पर पूछताछ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 18, 2018 17:02 IST

अरविंद केजरीवाल के घर पुलिस उन्हीं की सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित मारपीट के मामले में पूछताछ करने पुलिस उनके आवास पहुंची है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 मई: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर आज पुलिस पहुंची है। खबर के मुताबिक केजरीवाल के घर पुलिस उन्हीं की सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित मारपीट के मामले में पूछताछ करने पुलिस उनके आवास (घर) पहुंची है। 

अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा खत, दिल्ली-हरियाणा जल विवाद पर लगाई गुहार

वहीं, कहा जा रहा है कि इससे पहले, दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में सीएम ने एक पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार शाम पांच बजे अपने कैंप ऑफिस में उपलब्ध होंगे। खबरों की मानें तो पुलिस के द्वारा हुई पूछताछ के दौरान की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है। हांलाकि अभी इसको लेकर साफ नहीं किया गया है। 

खबरों के मुताबिक केजरीवाल से पुलिस ने पूछा है कि ऐसी क्या एमरजेंसी थी कि रात 12 बजे एक चीफ सेक्रेटरी को बैठक के लिए बुलाया गया?  जबकि अमूमन ऐसी रात में होने वाली बैठक किसी बेहद जरूरी काम के लिए होती है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने केजरीवाल से पूछा है कि क्या आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मुख्य सचिव के साथ मारपीट की या फिर तेज आवाज में बहस थी।

पुराने तेवर में लौटे अरविंद केजरीवाल, उप-राज्यपाल आवास के बाहर बैठे धरने पर

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सही किया, या उस रात मुख्यमंत्री ने ही मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ अभद्रता की थी।वहीं, इसी तरह के कई प्रकार के सवालों के जवाब केजरीवाल मे पुलिस को दिए हैं। फिलहाल इस बात को पता नहीं लग पाया है कि उन्होंने इस तरह के सवालों का क्या उत्तर दिया है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील