लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने 3.5 करोड़ रुपये के निवेश धोखाधड़ी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: August 29, 2021 18:29 IST

Open in App

धन पर आकर्षक अदायगी का वादा कर अपनी निवेश योजनाओं में लोगों से निवेश करा कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) आर. के. सिंह ने बताया कि आरोपी मुरारी कुमार श्रीवास्तव को बिहार के सीतामढ़ी जिले के हुमायूंपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। सिंह ने बताया कि 38 लोगों की ओर से की गई शिकायत के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि ‘प्रोग्रेस प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ नाम की एक कंपनी और उसके निदेशकों ने कंपनी की ओर से पेश की जा रही विभिन्न योजनाओं में उनसे निवेश करा धोखाधड़ी की। अधिकारी ने बताया कि करीब 531 पीड़ितों ने इन योजनाओं में निवेश किया था। कंपनी के निदेशकों ने करीब 3.5 करोड़ रुपये की राशि जमा की और निवेशकों को धोखा देकर फरार हो गये। श्रीवास्तव अपने परिचितों के साथ मिलकर पहाड़गंज से कंपनी चलाता था और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को निशाना बनाता था। पुलिस ने बताया कि ज्यादातर रकम नकदी में ली गई थी। यहां से फरार होने से पहले उसने अपना घर भी बेच दिया था। अपराध में शामिल उसके अन्य साथियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा