लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: नेहरू मेमोरियल हुआ गुजरे जमाने की बात, अब पुकारा जाएगा प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय के नाम से

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 16, 2023 06:44 IST

नेहरू मेमोरियल का आधिकारिक नाम बदलकर अब प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेहरू मेमोरियल का आधिकारिक नाम बदला, अब प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय हुआ जवाहर लाल नेहरू बतौर देश के पहले प्रधानमंत्री तीन मूर्ति भवन में ही रहा करते थे साल 1964 में उनकी मृत्यु के बाद इसे नेहरू मेमोरियल कर दिया गया था

नई दिल्ली: नेहरू मेमोरियल का आधिकारिक नाम बदलकर अब प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय कर दिया गया है। प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (पीएमएमएल) सोसायटी के उपाध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश ने बीते मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि तीन मूर्ति भवन के नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम आधिकारिक तौर पर सोमवार से प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी कर दिया गया है।

लुटियंस दिल्ली की प्रमुख इमारतों में शामिल तीन मूर्ति भवन अंग्रेजों के वक्त में भारत के कमांडर इन चीफ का आधिकारिक आवास हुआ करता था। साल 1948 में ब्रिटिश भारत के अंतिम कमांडर इन चीफ के जाने के बाद से भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बतौर देश के पहले प्रधानमंत्री तीन मूर्ति भवन में रहने के लिए गये और साल 1964 में अपने मृत्यु तक वो इसी आवास में रहे।

इस कारण से साल 1948 से लेकर 1964 तक तीन मूर्ति भवन देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का आधिकारिक आवास था, जिसे उनकी मृत्यु के बाद स्मारक और संग्रहालय मे बदल दिया गया था।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार इसी साल जून के मध्य में नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय सोसाइटी की एक विशेष बैठक हुई थी, जिसमें इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय  सोसाइटी करने का निर्णय लिया गया था।

पीएमएमएल सोसायटी के उपाध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश ने कहा कि नाम बदलने की प्रक्रिया 15 जून को शुरू हुई और यह एक "महज संयोग" था कि यह स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरी हुई।

सरकार के इस फैसले का कांग्रेस पार्टी ने भारी विरोध किया है। कांग्रेस का कहना है कि ये सरकार नेहरू से संबंधित सभी स्मारकों को इतिहास के पन्नों में दफ्न करना चाहती है।

कांग्रेस समेत लोगों के एक वर्ग की आलोचनाओं के बारे में पूछे जाने पर प्रकाश ने कहा, “नाम बदलने की प्रक्रिया 15 जून को शुरू हुई। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह एक प्रक्रिया है और ऐसी चीजों को काम करने में समय लगता है। हमें कुछ दिन पहले अंतिम मंजूरी मिल गई है।”

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरूदिल्लीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए