लाइव न्यूज़ :

औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लेन किया, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने किया एक और बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2023 19:57 IST

एनडीएमसी ने अगस्त 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीएमसी के सदस्यों की बैठक में इस मार्ग का नाम बदलने को मंजूरी दी गयी।औरंगजेब लेन मध्य दिल्ली में अब्दुल कलाम रोड को पृथ्वीराज रोड से जोड़ती है।

नई दिल्लीः मध्य दिल्ली में स्थित औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लेन कर दिया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अधिकारियों ने बुधवार को यह घोषणा की। एनडीएमसी के सदस्यों की बैठक में इस मार्ग का नाम बदलने को मंजूरी दी गयी।

एनडीएमसी ने अगस्त 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था। औरंगजेब लेन मध्य दिल्ली में अब्दुल कलाम रोड को पृथ्वीराज रोड से जोड़ती है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा, ‘‘नई दिल्ली नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा 231 की उप-धारा (1) के खंड (ए) के संदर्भ में एनडीएमसी क्षेत्र के अंतर्गत 'औरंगजेब लेन' का नाम बदलकर 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन' करने पर विचार करने के लिए परिषद के समक्ष एक एजेंडा आइटम रखा गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘परिषद ने औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लेन करने को मंजूरी दे दी है। लोगों की भावनाओं का सम्मान करने, हमारे समय के महान पुरुषों और महिलाओं को पहचानने और उनका सम्मान करने की आवश्यकता को देखते हुए अतीत में मार्गों/सड़कों/संस्थानों का नाम बदला गया है।’’ एनडीएमसी ने ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) दूसरा अधिनियम, 2011’ की वैधता के विस्तार को भी अपनी मंजूरी दे दी है।

टॅग्स :New Delhi Municipal CouncilNew DelhiSatish Upadhyay
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

विश्वAI Summit 2026: अमेरिका, रूस, चीन समेत 80 से ज़्यादा देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया, डिक्लेरेशन 7 खास बातों पर आधारित

कारोबारनए साल से पहले IGL ने दिल्ली-NCR में घरेलू PNG की कीमतें घटाईं, चेक करें नए रेट्स

भारतट्रंप के टैरिफ लागू करने के बीच भारत-अमेरिका की आज ट्रेड वार्ता, दिल्ली में होगी बैठक

भारतRed Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिले पीएम मोदी, LNJP अस्पताल पहुंचे, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील