लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के बाद अब दिल्ली में सीएनजी के बढ़े दाम, नोएडा-गाजियाबाद के भी बदले रेट, जानें अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: July 8, 2021 08:16 IST

Delhi-NCR News: दिल्ली सहित नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले पेट्रोल की कीमत पहले ही दिल्ली में 100 रुपये को पार कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सहित नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में बढ़े सीएनजी के दामदिल्ली में अब सीएनजी 44.30 रुपये प्रति किलो की रेट से मिलेगी, 90 पैसे का इजाफानोएडा और गाजियाबाद में भी 90 पैसे का इजाफा, आज से बढ़ी हुई दरें लागू

नई दिल्ली: पहले से जारी महंगाई की मार के बीच दिल्ली में सीएनजी के दाम भी अब बढ़ा दिए गए हैं। साथ ही घरों में रसोई के लिए इस्तेमाल होने वाले पीएनजी के दामों में भी वृद्धि की गई है। नए दर आज (8 जुलाई) से लागू होंगे।

संशोधित रेट के मुताबिक दिल्ली सहित नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम में 90 पैसे की वृद्धि की गई है। ऐेसे में दिल्ली में अब सीएनसी आज से 43.40 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 44.30 रुपये प्रति किलो की दर से बिकेगा। दिल्ली में पीएनजी गैस के दाम 29.66 रुपये प्रति एससीएम होगा।

वहीं, नोएडा सहित ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम अब 49.88 रुपये प्रति किलो होंगे। इससे पहले ये दर 49.08 रुपये प्रति किलो थी। यहां पीएनजी के दाम अब 29.61 रुपये प्रति एससीएम होंगे।

दिल्ली में आज भी बढ़े हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

इस बीच दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में आज भी 35 पैसे की वृद्धि हुई है। वहीं डीजल के रेट में 9 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल का आज का रेट 100.56 रुपये प्रति लीटर है। डीजल का रेट 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

गौरतलब है कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ने कल ही सेंचुरी लगाई थी और रेट 100 रुपये के पार चले गए थे। कोलकाता में भी बुधवार को पेट्रोल 100 रुपये लीटर से अधिक हो गया। 

दिल्ली में पेट्रोल की खुदरा बिक्री मूल्य में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी करों की है। इसमें 32.90 रुपये लीटर उत्पाद शुल्क है जिसे केंद्र सरकार लेती है। जबकि 22.80 रुपये वैट राज्य सरकार लगाती है। 

वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है। इसमें 31.80 रुपये उत्पाद शुल्क, जबकि वैट 13.04 रुपये है। बता दें कि चार मई के बाद गुरुवार को 37वीं बार पेट्रोल के दाम बढ़ाये गये। 

टॅग्स :दिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचारपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज