लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : 22 वर्षीय लड़के ने अपनी चचेरी बहन के साथ किया बलात्कार, घर में अकेला देख उठाया फायदा, गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 16, 2021 15:15 IST

दिल्ली से रेप की एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है , जहां एक भाई ने अपनी बहन का बलात्कार किया औऱ उसे धमकाया की वह इस बात की जानकारी किसी को न दें । इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में चचेरे भाई ने बहन के साथ किया बलात्कारघरवालों को न बताने की दी धमकी पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली :  दिल्ली में नाबालिग लड़की के साथ उसके 22 वर्षीय चचेरे भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया और धमकी दी, जब वह घर पर अकेली थी । पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना दो महीने पहले की है, जब पीड़िता कोटला मुबारक पुर के बापू पार्क स्थित अपने घर में अकेली थी । उसकी मां उत्तर प्रदेश में अपने मायके आई थी । जब वह दिल्ली लौटी, तो 15 वर्षीय पीड़िता ने उसे बताया कि उसके साथ उसके चचेरे भाई ने बलात्कार किया था, जो बापू पार्क में भी रहता था । उसके साथ रेप करने के बाद उसने धमकी दी थी कि वह मामले को किसी को न बताए ।

पीड़ित परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और लड़की के बयान के आधार पर POCSO अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया । आरोपी को कोटला मुबारक पुर थाने से एक टीम ने गिरफ्तार किया है । मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है ।

इसी तरह का मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का है, जहां एक लड़की अपने भाई और दोस्त के साथ जा रही थी और कुछ मनचलों ने उसे छेड़ने का प्रयास किया , जिसके बाद वहां कुछ लोगों की भीड़ जमा हो गई और सबने मिलकर तीनों मनचलों की पिटाई कर दी । उसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया । बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लड़की को कार में खींचने की कोशिश भी की थी ।  

टॅग्स :दिल्लीरेपक्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव