लाइव न्यूज़ :

Delhi Metro: कल सुबह साढ़े छह बजे तक प्रभावित रहेंगी येलो लाइन पर सेवाएं, इस वैकल्पिक रूट से करें ट्रेवल

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 26, 2022 12:06 IST

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर रविवार को मरम्मत के कारण ट्रेन सेवा कुछ घंटे बाधित रहेगी। दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर रविवार को मरम्मत के कारण ट्रेन सेवा कुछ घंटे बाधित रहेगीदिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर मरम्मत के काम की वजह से येलो लाइन पर 27 फरवरी को कुछ घंटों के लिए सेवा बाधित रहेगी। दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया कि येलो लाइन पर राजीव चौक और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के बीच का हिस्सा प्रभावित रहेगा। 

इस सिलसिले में दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर लिखा, "राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर निर्धारित ट्रैक रखरखाव कार्य करने के लिए 27 फरवरी 2022 यानि की रविवार की सुबह कश्मीरी गेट और राजीव चौक के बीच रेल सेवाएं राजस्व सेवाएं शुरू होने से सुबह 06।30 बजे तक निलंबित रहेंगी।" वहीं, दिल्ली मेट्रो ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, "चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। वायलेट लाइन के जरिए राजीव चौक और कश्मीरी गेट के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।"

बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर मरम्मत कार्य जारी था, जिसके चलते 20 फरवरी को कुछ घंटों के लिए सेवा बाधित थी। तब भी मरम्मत का कार्य राजीव चौक पर किया जा रहा था, जिसकी वजह से कश्मीरी गेट और राजीव चौक स्टेशनों के बीच सुबह 6 बजे तक ट्रेन सेवा निलंबित थी। ऐसे में चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो