लाइव न्यूज़ :

‘रन फॉर यूनिटी’ को लेकर आज सुबह चार बजे से शुरू हुआ दिल्ली मेट्रो सेवा, 15 हजार प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

By भाषा | Updated: October 31, 2019 06:01 IST

इसके बाद सेवाएं पूरे दिन सामान्य समयसारिणी के मुताबिक जारी रहेंगी।” अधिकारियों ने बताया कि यह दौड़ स्टेडियम के मुख्य द्वार से शुरू होगी और सी हेक्सागन राजपथ चौराहे से होते हुए अमर जवान ज्योति पर समाप्त होगी।

Open in App

‘रन फॉर यूनिटी’ में हिस्सा ले रहे लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बृहस्पतिवार को समय से पहले शुरू कर दी जाएंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रखी गई इस दौड़ को यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से हरी झंडी दिखाई जाएगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को ट्वीट किया, “ 31 अक्टूबर 2019 को ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग ले रहे लोगों की सुविधा के लिए, सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू कर दी जाएंगी और सुबह छह बजे तक हर आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी।

इसके बाद सेवाएं पूरे दिन सामान्य समयसारिणी के मुताबिक जारी रहेंगी।” अधिकारियों ने बताया कि यह दौड़ स्टेडियम के मुख्य द्वार से शुरू होगी और सी हेक्सागन राजपथ चौराहे से होते हुए अमर जवान ज्योति पर समाप्त होगी।

दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक, करीब 15,000 प्रतिभागी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं और इसके चलते सी-हेक्सागन, इंडिया गेट और आस-पास के इलाकों में यातायात बाधित रह सकता है। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारतDelhi: मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन का नाम बदला, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया