लाइव न्यूज़ :

‘दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड’ पेश, यात्रा आसान, जानिए क्या-क्या है खासियत और सुविधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2020 17:33 IST

‘दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड’ को दिल्ली मेट्रो से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने कहा कि यह एक बहु-उद्देशीय कार्ड है जो क्रेडिट कार्ड और मेट्रो के स्मार्ट कार्ड की तरह उपयोग किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसंपर्क रहित तरीके से चलने वाला कार्ड है जो क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ मेट्रो स्मार्ट कार्ड की सुविधा भी देता है।प्रौद्योगिकी पर विकसित किया गया है जिसके चलते यह बिना किसी सतह को छुए या सपंर्क में आए बगैर काम करने में सक्षम है।इस कार्ड का वार्षिक शुल्क 499 रुपये है और इसके साथ कंपनी ने कई विशेष ऑफर की भी पेशकश की है।

नई दिल्लीः एसबीआई कार्ड ने दिल्लीमेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के साथ मिलकर शुक्रवार को एक बहुउद्देशीय कार्ड पेश किया। यह संपर्क रहित तरीके से चलने वाला कार्ड है जो क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ मेट्रो स्मार्ट कार्ड की सुविधा भी देता है।

एसबीआई कार्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड’ को दिल्ली मेट्रो से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने कहा कि यह एक बहु-उद्देशीय कार्ड है जो क्रेडिट कार्ड और मेट्रो के स्मार्ट कार्ड की तरह उपयोग किया जा सकता है।

कार्ड को एनएफसी प्रौद्योगिकी पर विकसित किया गया है जिसके चलते यह बिना किसी सतह को छुए या सपंर्क में आए बगैर काम करने में सक्षम है। इस कार्ड का वार्षिक शुल्क 499 रुपये है और इसके साथ कंपनी ने कई विशेष ऑफर की भी पेशकश की है।

डीएमआरसी की पहुंच काफी व्यापक है

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा, ‘‘ डीएमआरसी की पहुंच काफी व्यापक है। इस साझेदारी के तहत हम दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।’’  इस सुविधा के तहत अगर कार्ड का बैलेंस 100 रुपये से कम होता है तो कार्ड स्वत: ही टॉपअप हो जाएगा, यह टॉपअप यूजर्स के लिंक बैंक अकाउंट से दो बार में 100-100 रुपये का टॉपअप होगा, इसके अतिरिक्त, इस कॉम्बो क्रेडिट कार्ड को रेगुलर क्रेडिट कार्ड लेनदेन के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

 क्रेडिट कार्ड सुविधा से कार्ड में उपयोगकर्ता के लिंक हुए कार्ड/बैंक खाते से 200 रुपये की टॉप-अप वैल्यू का रीचार्ज खुद हो जाएगा। इसके अतिरिक्त यह कॉम्बो कार्ड सभी नियमित क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शंस के लिए भी उपयोग किया जा सकेगा। दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड को संयुक्त रूप से डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह और एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अश्विनी कुमार तिवारी ने जारी किया।

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए कैशलेस ट्रांजेक्शंस को बढ़ावा

डॉ. मंगू सिंह ने कहा कि यह प्रयास दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए कैशलेस ट्रांजेक्शंस को बढ़ावा देने के डिजिटल अभियान के समर्थन में डीएमआरसी की उस प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जो आज के समय में सोशल डिस्टेंसिंग जीवन का एक हिस्सा बन गई है। हमारा विश्वास है कि इस महामारी के समय में मेट्रो यात्रा को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड एक अनिवार्य साधन के रूप में काम करेगा।

अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो एसबीआई से मेट्रो के लाखों यात्रियों को दैनिक यात्रा के लिए एक शानदार अवसर मिलेगा साथ ही वे अपनी रोजमर्रा की खरीदारी में रिवार्ड भी पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमने 100 चिह्नित स्टेशनों पर कियोस्क लगाने के लिए डीएमआरसी के साथ समझौता किया है। तिवारी ने कहा कि यात्रीगण मेट्रो स्टेशनों पर ही दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन के साथ-साथ एसबीआई कार्ड पोर्टल के ई-एप्लाई प्लेटफार्म पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे।

टॅग्स :दिल्लीमेट्रोभारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी