लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीख टली, ऐलान से पहले बड़ा उलटफेर, तीनों MCD को मर्ज करने का प्रस्ताव!, आयुक्त बोले-हमें कुछ और दिन लगेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 9, 2022 18:05 IST

दिल्ली निगम चुनाव की तारीख टाल दी गई है। केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि वह दिल्ली की तीनों निगम को एक करना चाहती है। ऐसे में अप्रैल में चुनाव नहीं हो पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल एमसीडी चुनाव की पूरी प्रक्रिया जारी है।एलजी के जरिए राज्य चुनाव आयुक्त के पास प्रस्ताव आया है।आज एमसीडी चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं होगा।

नई दिल्लीःदिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए हैं, जिनकी कानूनी जांच अभी बाकी है, हम अभी MCD चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं कर पाएंगे। हमें कुछ और दिन लगेंगे। हमें 18 मई से पहले चुनाव कराना है।

दिल्ली में एमसीडी चुनाव के ऐलान से पहले हुआ बड़ा उलटफेर हुआ है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के राज्य चुनाव आयोग को तीनों एमसीडी को एकीकृत करने के लिए बोला है। एलजी के जरिए राज्य चुनाव आयुक्त के पास प्रस्ताव आया है। फिलहाल एमसीडी चुनाव की पूरी प्रक्रिया जारी है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि आज एमसीडी चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं होगा। शाम 4:30 बजे केंद्र सरकार से कुछ निर्देश आए हैं, जिसकी वजह से आज तारीखों का ऐलान नहीं हो सकता। नगर निकाय चुनाव इस साल अप्रैल में होने वाले थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला किया। ट्वीट कर कहा कि भाजपा भाग गयी। MCD चुनाव टाल दिया, हार मान ली दिल्ली वाले खूब ग़ुस्सा हैं। कह रहे हैं इनकी हिम्मत कि चुनाव ना करायें? अब इनकी ज़मानत ज़ब्त करायेंगे हमारे सर्वे में अभी 272 में से 250 सीट आ रहीं थीं। अब 260 से ज़्यादा आएँगी पर चुनाव आयोग को भाजपा के दबाव में नहीं आना चाहिए था

उत्तरी और दक्षिण दिल्ली नगर निगमों में 104-104 वार्ड हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं। आधे वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए भी वार्ड आरक्षित हैं।

टॅग्स :Delhi Municipal Corporationdelhiकांग्रेसCongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो