लाइव न्यूज़ :

Delhi MCD Elections: 250 वार्ड, कुल 1416 उम्मीदवार मैदान में, आप, कांग्रेस और भाजपा में टक्कर, सपा, जदयू, बीएसपी भी मैदान में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2022 13:55 IST

Delhi MCD Elections: कुल 1,416 उम्मीदवारों में से 674 पुरुष जबकि 742 महिलाएं हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के लिए चार दिसंबर को मतदान होना है, जबकि इसके परिणाम सात दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 250-250 उम्मीदवार खड़े किए हैं।बहुजन समाज पार्टी ने 138, समाजवादी पार्टी ने एक और जनता दल (यूनाइटेड) ने 23 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव आयोग को कुल 2,585 नामांकन प्राप्त हुए थे।

Delhi MCD Elections: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में 1,169 नामांकन खारिज होने के बाद कुल 1,416 उम्मीदवार मैदान में हैं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। शनिवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन होने के कारण यह आंकड़े बदल सकते हैं।

कुल 1,416 उम्मीदवारों में से 674 पुरुष जबकि 742 महिलाएं हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के लिए चार दिसंबर को मतदान होना है, जबकि इसके परिणाम सात दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, जहां आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 250-250 उम्मीदवार खड़े किए हैं।

439 निर्दलीय भी मैदान में हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि कांग्रेस ने 247 वार्डों से, बहुजन समाज पार्टी ने 138, समाजवादी पार्टी ने एक और जनता दल (यूनाइटेड) ने 23 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव आयोग को कुल 2,585 नामांकन प्राप्त हुए थे।

हालांकि, नामांकन पत्रों की जांच के बाद बृहस्पतिवार तक 1,169 नामांकन खारिज कर दिए गए। नामांकन पत्रों की अस्वीकृति के लिए सामान्य आधार अपूर्ण नामांकन फॉर्म, प्रस्तावकों का अधूरा खंड, लापता शपथ पत्र, कई नामांकन, जानकारी छिपाना, वैध जाति प्रमाण पत्र जमा न करना, अपूर्ण या अमान्य फॉर्म और कोई राशि सुरक्षा के रूप में जमा नहीं कराना है।

चुनाव आयोग ने कहा, ‘‘ उम्मीदवारों द्वारा जमा नामांकन शुल्क के रूप में आयोग ने कुल 75,07,500 रुपये एकत्र किए हैं। ’’ चुनाव आयोग ने 83,6457 बैनर, पोस्टर, होर्डिंग और इसी तरह की सामग्री को भी हटा दिया है।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावआम आदमी पार्टीBJPकांग्रेसअरविंद केजरीवालअजय माकनAjay Maken
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी