लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 90 लाख रुपए में बेचे जा रहे एमसीडी चुनाव के टिकट, 'आप' विधायक के रिश्तेदार समेत 3 गिरफ्तार, भाजपा-कांग्रेस हुए हमलावर

By अनिल शर्मा | Updated: November 16, 2022 14:34 IST

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या होगा अगर गलती से इन्हें नगर निगम में मौक मिल जाएगा तो? कपिल मिश्रा ने कहा कि ऐसे और चार विधायकों की कॉल रिकॉर्डिंग एसीबी के पास है।

Open in App
ठळक मुद्देएसीबी ने दिल्ली में 'टिकट के बदले नोट' मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।शिकायतकर्ता ने कहा कि एक टिकट के बदले 90 लाख मांगे गए। शिकायतकर्ता की पत्नी ने कहा कि एमसीडी चुनाव में वार्ड नंबर 69 का टिकट देने का वादा कर रिश्वत ली थी।

नई दिल्लीः भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दिल्ली में 'टिकट के बदले नोट' मामले में 'आप' विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के रिश्तेदार समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक शिकायतकर्ता के मुताबिक आप विधायक ने दिल्ली नगर निगम चुनाव टिकट के लिए 90 लाख रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ती की पत्नी ने कहा कि आप विधायक त्रिपाठी को 35 लाख तो वहीं विधायक राजेश गुप्ता को 20 लाख रुपए दिए थे।

एसीबी ने मामले में अखिलेश त्रिपाठी के करीबी ओम सिंह और ओम सिंह के साथी शंकर पांडे और प्रिंस रघुवंशी को गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर आरोप है कि गोपाल खरी की पत्नी शोभा खरी को एमसीडी चुनाव में वार्ड नंबर 69 का टिकट देने का वादा कर रिश्वत ली थी। एसीबी ने ओम सिंह को अखिलेश पति त्रिपाठी का साला बताया है जबकि आप के सूत्रों का कहना है कि ओम सिंह अखिलेश के साले नहीं हैं, ये कोई और है।

उधर, मामला उजागर होने के बाद भाजपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी पर हमलावार हो गए हैं। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या होगा अगर गलती से इन्हें नगर निगम में मौक मिल जाएगा तो? कपिल मिश्रा ने कहा कि ऐसे और चार विधायकों की कॉल रिकॉर्डिंग एसीबी के पास है। भाजपा नेता ने पूछा कि जो नगर निमग का एक टिकट 90 लाख रुपए में बेच रहे हैं वे एमसीडी में किस प्रकार का भ्रष्टाचार करेंगे अगर गलती से इन्हें मौका मिल जाता है तो? आप ने दिल्ली सरकार में जो मॉडल लगाया था उसे नगर निगम में लेकर आना चाहते हैं।

वहीं कांग्रेस नेता अलका लांबा ने एक ट्वीट में कहा कि केजरीवाल जी, दिल्ली को जवाब तो देना ही होगा - पूछ रही है दिल्ली कहाँ गई आप की कट्टर ईमानदारी? कहाँ गई #AAP की वो नैतिकता की बातेँ? कहाँ गई #AAP की वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई? #AAP आम से खास क्या हुए - कट्टर बेईमान भी हो गए। दिल्ली को जवाब दो केजरीवाल।

 

टॅग्स :ACBdelhiआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?