लाइव न्यूज़ :

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली निगम चुनाव में प्रत्याशी 8 लाख से ज्यादा नहीं कर सकते खर्च, 272 वार्ड, अप्रैल में पड़ेंगे वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2022 19:39 IST

Delhi MCD Election 2022:  निर्वाचन आयोग द्वारा आम आदमी पार्टी को “दिल्ली राज्य की पार्टी” के तौर पर मान्यता दी गई है जिसका चुनाव चिह्न ‘झाड़ू’ है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्दलीय उम्मीदवारों को दिलचस्प चुनाव चिह्न मिलेंगे।केक, ब्रेड, प्रेशर कुकर, मिक्सी, ब्रेड रोलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं।दीवार का हुक, लिफाफा और दरवाजे के हैंडल को भी सूची में शामिल किया गया है।

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के तीन नगर निगमों के चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों के लिए व्यय की सीमा 5.75 लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दी है। दिल्ली के तीनों नगर निगमों के 272 वार्ड के लिए अप्रैल में चुनाव होने हैं।

आयोग द्वारा अभी उसका कार्यक्रम घोषित किया जाना बाकी है। दिल्ली निर्वाचन आयोग के आयुक्त एस के श्रीवास्तव की ओर से शुक्रवार को जारी किये गये एक आदेश में कहा गया कि शहर के तीनों नगर निगमों जैसे उत्तरी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली एवं पूर्वी दिल्ली के चुनाव में किसी भी उम्मीदवार के व्यय की अधिकतम सीमा आठ लाख रुपये तय की जाती है।

नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि 2017 के पिछले चुनाव में अधिकतम व्यय सीमा 5.75 लाख रूपये थी। वर्ष 2004 के निगम चुनाव में अधिकतम व्यय सीमा चार लाख रुपये थी जिसे बढ़ाकर 2012 में पांच लाख रुपये तक किया गया। दक्षिण दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने रविवार को कहा, ‘‘ वर्ष 2017 में उसमें 75000 रुपये की और वृद्धि की गयी। इस बार यह आठ लाख रुपये होगी।’’

दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, तीन नगर निगमों के 272 वार्ड के लिए चुनाव अप्रैल में कराये जाने का कार्यक्रम है। आयोग ने शुक्रवार को जारी ‘दिल्ली नगर निगम चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश 2022’ में 197 चुनाव चिह्न की सूची जारी की।

टॅग्स :Delhi Municipal Corporationदिल्लीdelhiकांग्रेसCongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार