लाइव न्यूज़ :

Delhi MCD Election 2022: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, हुड्डा, माकन और संदीप दीक्षित शामिल, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2022 22:39 IST

Delhi MCD Election 2022: स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर प्रदेश की विधायक आराधना मिश्रा, पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएमसीडी में 2007 तक कांग्रेस सत्ता में थी। वर्ष 2017 के नगर निगम चुनाव में, वह केवल 27 सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी।कांग्रेस ने चुनाव के लिए विभिन्न समितियां भी गठित की हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनावों में अपनी छाप छोड़ने के प्रयास में, कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों के रूप में सचिन पायलट, कन्हैया कुमार और सलमान खुर्शीद सहित विभिन्न राज्यों के अपने लोकप्रिय नेताओं को शामिल किया है।

 

पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर प्रदेश की विधायक आराधना मिश्रा, पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित भी शामिल हैं। एमसीडी में 2007 तक कांग्रेस सत्ता में थी। वर्ष 2017 के नगर निगम चुनाव में, वह केवल 27 सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी।

कांग्रेस ने चुनाव के लिए विभिन्न समितियां भी गठित की हैं। प्रदेश चुनाव समिति के अलावा इसने चुनाव के लिए एक अभियान समिति, समन्वय समिति, मीडिया समिति, प्रचार समिति और डिजिटल और सोशल मीडिया समिति का गठन किया है। दिल्ली में चार दिसंबर को नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी। 

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावकांग्रेसभूपेंद्र सिंहअजय माकनसंदीप दीक्षितआम आदमी पार्टीBJPDelhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो