लाइव न्यूज़ :

Delhi Mayor Election 2023: एमसीडी महापौर चुनाव कल, जानें कौन-कौन हैं प्रत्याशी, किन दलों में टक्कर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 5, 2023 17:16 IST

Delhi Mayor Election 2023: महापौर पद के लिए शैली ओबेरॉय और आशु ठाकुर (दोनों आप से) और रेखा गुप्ता (भाजपा से) उम्मीदवार हैं। उप महापौर के लिए आले मोहम्मद इकबाल और जलज कुमार (आप से) और कमल बागरी (भाजपा से) उम्मीदवार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप ने ‘बैक-अप’ उम्मीदवार उतारा है। महापौर और उप महापौर पदों के लिए तीन-तीन नामांकन और स्थायी समिति के सदस्यों के लिए सात नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। सात नामांकनों में चार आप से, दो भाजपा से और एक निर्दलीय पार्षद गजेंद्र सिंह दराल हैं, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए।

Delhi Mayor Election 2023: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव कल (6 जनवरी 2023) होने जा रहा है। मेयर के साथ-साथ उप महापौर और स्थायी समति के छह सदस्यों के पदों के लिए भी मतदान किया जाएगा। सुबह 11 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। 

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर पद के लिए तीन नामांकन पत्र मिले हैं, जिनमें दो आम आदमी पार्टी (आप) से और एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से है। आप ने ‘बैक-अप’ उम्मीदवार उतारा है। एमसीडी के महापौर, उप महापौर और स्थायी समति के छह सदस्यों के पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 27 दिसंबर थी।

स्थायी समिति के सदस्यों के लिए सात नामांकन पत्र प्राप्त हुए

नगर निगम ने कहा कि महापौर और उप महापौर पदों के लिए तीन-तीन नामांकन और स्थायी समिति के सदस्यों के लिए सात नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। मेयर चुनाव के लिए वाइट बैलेट, उप महापौर के लिए ग्रीन और स्थायी समति सदस्यों के लिए पिंक बैलेट पेपर का प्रयोग किया जाएगा।

स्थायी समिति के सदस्यों के लिए सात नामांकनों में चार आप से, दो भाजपा से और एक निर्दलीय पार्षद गजेंद्र सिंह दराल हैं, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए। एमसीडी की 250 सीट के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीट पर जीत हासिल की और भाजपा 104 सीट पर विजयी रही। दराल के भाजपा में शामिल होने से एमसीडी में पार्टी के सदस्यों की संख्या 105 हो गई है।

महापौर पद के प्रत्याशीः

1ः शैली ओबेरॉय, आप

2ः आशु ठाकुर, आप

3ः  रेखा गुप्ता, बीजेपी।

उप महापौर पद के प्रत्याशीः

1ः आले मोहम्मद इकबाल, आप

2ः जलज कुमार, आप

3ः कमल बागरी, बीजेपी।

उपराज्यपाल ने भाजपा पार्षद को बनाया पीठासीन अधिकारी, आप ने किया पलटवार

दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर के चुनाव के लिए छह जून को होने वाली पहली सदन की पहली बैठक के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी के रूप में नामित किया।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सभी लोकतांत्रिक परंपराओं और संस्थानों को नष्ट करने पर उतारू है। दिल्ली में चार दिसंबर को हुए नगर निगम चुनावों के बाद नगरपालिका की पहली बैठक शुक्रवार को होने वाली है, जिसके दौरान सभी नवनिर्वाचित पार्षद शपथ लेंगे और महापौर और उप महापौर चुने जाएंगे।

अधिसूचना में कहा गया है, “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल अधिनियम की धारा 77 के तहत महापौर के चुनाव में बैठक की अध्यक्षता करने के लिए वार्ड संख्या 226 की पार्षद सत्या शर्मा को नामांकित करते हैं।” साथ ही इसमें कहा गया है, “उन्हें अधिनियम की धारा 32 के अनुसार नई दिल्ली के जिलाधिकारी संतोष कुमार राय द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।

चुनाव में भाजपा ने 104 वार्ड में जबकि कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी

अन्य पार्षदों को शपथ (पीठासीन अधिकारी द्वारा) दिलाई जाएगी।” शपथ ग्रहण समारोह के बाद, अधिनियम की धारा 35 के अनुसार, नवगठित नगर निगम महापौर का चुनाव करेगा। एमसीडी अधिकारियों ने कहा कि महापौर पद के लिए तीन नामांकन मिले हैं जिनमें दो ‘आप’ से और एक भाजपा से है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि ‘आप’ का एक उम्मीदवार विकल्प के तौर पर (बैकअप) है। महापौर पद के लिए उम्मीदवार शैली ओबेरॉय और आशु ठाकुर (आप) और रेखा गुप्ता (भाजपा) हैं। ओबेरॉय ‘आप’ के मुख्य दावेदार हैं। उप महापौर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल और जलज कुमार (आप) तथा कमल बागरी (भाजपा) हैं।

अधिसूचना में आगे कहा गया है, “इस प्रकार चुने गए महापौर तब आसन ग्रहण करेंगे और क्रमशः अधिनियम की धारा 35 (1) और 45 (1)(i) के तहत उप महापौर और स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव कराएंगे।” उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को ‘आप’ ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 में से 134 वार्ड में जीत हासिल करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल तक चले शासन पर विराम लगा दिया था। चुनाव में भाजपा ने 104 वार्ड में जबकि कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationआम आदमी पार्टीकांग्रेसअरविंद केजरीवालजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार