लाइव न्यूज़ :

कोरोना को लेकर सीएम केजरीवाल बोले- दिल्ली में आज आ सकते हैं 3,100 नए मामले, डरने की जरूरत नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: January 2, 2022 14:18 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आज शाम तक 3,100 नए कोविड -19 के मामले देखने को मिल सकते है। उन्होंने लोगों से यह भी अपील  की कि वे घबराएं नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने बताया सभी नए मामले हल्के लक्षणों के साथ हैंराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के 6,360 सक्रिय मामले

दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना संकट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आज शाम तक 3,100 नए कोविड -19 के मामले देखने को मिल सकते है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे घबराएं नहीं। दिल्ली सीएम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “दिल्ली में कोविड -19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल शहर में एक्टिव केस 6360 हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आज 3100 नए केस सामने आने की उम्मीद है। सभी नए मामले हल्के और एसिम्टोमैटिक हैं। ”

दिल्ली सरकार 37 हजार बेड के लिए तैयार

उन्होंने बताया कि अब तक केवल 82 ऑक्सीजन बेड्स पर मरीज मौजूद हैं। दिल्ली सरकार 37 हजार बेड के लिए तैयार है। उन्होंने लोगों से कहा, मैं आपको केवल यह बताना चाहता हूं कि सभी नए मामले हल्के लक्षणों के साथ हैं और बिना लक्षण वाले हैं और इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।" 

नए साल के पहले दिन दिल्ली में आए 2,716 कोरोना के नए मामले

बता दें कि नए साल के पहले दिन भारी वृद्धि के साथ दिल्ली में 2,716 कोरोना के मामलों दर्ज किए गए थे, जो पिछले दिन के 1,796 की तुलना में 920 मामले ज्यादा थे। वहीं 21 मई के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में एक दिवसीय मामलों की संख्या में यह सबसे बड़ी छलांग थी, जब महामारी की दूसरी लहर के बीच 3,009 संक्रमण दर्ज किए गए थे। 

दिल्ली में अब तक पाए गए हैं ओमीक्रोन के 315 मामले 

वहीं दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के मामले भी कम महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा 315 है, हालांकि इनमें से 57 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। बढ़ते मामलों के मद्देनजर पिछले सप्ताह राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया गया था।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के बीते मंगलवार को जारी आदेशों के अनुसार, स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर और जिम बंद रहेंगे और बाजार और शॉपिंग मॉल ऑड-ईवन के आधार पर संचालित होंगे। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोनाओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज