लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 'गौरक्षकों' की पिटाई के बाद फार्महाउस केयरटेकर की मौत, दो अन्य घायल, पांच गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: April 12, 2022 14:14 IST

मृतक राजाराम, द्वारका के पास एक फार्महाउस में केयरटेकर के रूप में काम करते थे, जबकि हमले में घायल होने वाले उनके दोस्त कथित तौर पर श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। पुलिस ने कहा कि मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं और पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।मृतक राजाराम, द्वारका के पास एक फार्महाउस में केयरटेकर के रूप में काम करते थे।

नई दिल्ली: पुलिस ने मंगलवार को कहा कि गायों की हत्या के संदेह में 10-15 लोगों के समूह द्वारा कथित रूप से पीटे जाने के बाद सोमवार को एक 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उनके दो दोस्तों को भी चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं और पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

मृतक राजाराम, द्वारका के पास एक फार्महाउस में केयरटेकर के रूप में काम करते थे, जबकि हमले में घायल होने वाले उनके दोस्त कथित तौर पर श्रमिक के रूप में कार्यरत थे।

पुलिस ने कहा कि उन्हें छावला इलाके के एक फार्महाउस से गायों की हत्या और गोमांस बेचने में शामिल होने के संदेह में पुरुषों के एक समूह के बारे में सूचना मिली थी और बाद में एक टीम भेजी गई थी। हालांकि, इससे पहले कि पुलिस पहुंच पाती, अज्ञात लोगों के एक समूह ने तीनों की पिटाई शुरू कर दी।

एफआईआर के अनुसार, श्रमिकों में से एक ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके दोस्त को राजाराम ने सोमवार दोपहर को फार्महाउस पर बुलाया था। वे अंदर थे जब खुद को गौरक्षक बताने वाला पुरुषों का एक समूह फार्महाउस में घुस गया।

शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि पुलिस के आने के बाद, उन्होंने लड़ाई रोक दी और तीनों लोगों को अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान केयरटेकर की मौत हो गई, जबकि श्रमिकों का इलाज चल रहा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पुलिस टीम ने मौके से जानवरों के अवशेषों के कुछ नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए भेजा। इस दौरान मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :दिल्लीगायPoliceदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज