लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-लखनऊ रोडवेज बस में आग लगने से चार की मौत, बिहार में भी सड़क हादसे ने ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2019 11:59 IST

बिहार में पटना के करीब सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दिल्ली से लखनऊ जा रही बस में आ लगने से 4 लोग अपनी जान गंवा बैठे।

Open in App

बिहार में पटना के करीब बख्तियारपुर में रविवार रात ट्रक से टक्कर में एक ऑटो में सवार चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालो में एक और शख्स भी शामिल है जो हादसे के समय सड़क किनारे अपनी बाइक के साथ खड़ा था। इस घटना में 13 लोग घायल भी हो गये। घायलों को गांव वालों ने बख्तियारपुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ऑटो में सवार मारे गये सभी चार लोग मजदूर थे जो औरंगाबाद के नबीनगर के नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन में काम करते थे। इस हादसे के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है मामाले की जांच की जा रही है।

दिल्ली-लखनऊ बसे में आगे लगने से चार की मौत

दूसरी ओर, दिल्ली से लखनऊ जा रही रोडवेज बस में भी आग लगने से 4 की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार से लखनऊ जाने वाली बस में सोमवार देर रात दो बजे भीषण आग लग गई। यह हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 77 के पास हुआ था। रोडवेज बस में आग लगते ही लोगों में चीखपुकार मच गई। रिपोर्ट के अनुसार एक बच्चा और एक महिला सहित चार यात्री जिंदा जल गये और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन बस बुरी तरह जलकर राख हो गई थी। 

बस में आग बुझाने के बाद यात्रियों को बस से निकाला गया, लेकिन बस में कितने यात्री थे इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी हैं। सूत्रों से पता चला है कि बस में शार्ट शर्किट होने की वजह से आग लगी थी। सीओ सिटी का कहना है कि बस पूरी तरह से बंद है और बस को कटर से काटा जायेगा। बस काटने के पश्चात ही पता चल पायेगा की मरने वालों की संख्या कितनी हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत