लाइव न्यूज़ :

तीस हजारी कोर्ट हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट के बाहर वकीलों का विरोध-प्रदर्शन, मांगा 10 लाख रुपये मुआवजा

By विनीत कुमार | Updated: November 4, 2019 13:16 IST

तीस हजारी कोर्ट हिंसा मामला: इससे पहले दिल्ली बार काउंसिल ने पुलिस के साथ झड़प के बाद आईसीयू में भर्ती दो वकीलों को रविवार को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को हुई थी पुलिस और वकीलों के बीच झड़प इस घटना के खिलाफ वकीलों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को वकीलों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद विवाद अब भी जारी है। कई वकीलों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

वकीलों ने इस प्रदर्शन के दौरान तीस हजारी कोर्ट की घटना में घायल हुए हर वकील के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की भी मांग रखी। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट पहले ही न्यायिक जांच के आदेश दे चुकी है।

घटना के संबंध में मीडिया में आयी खबरों पर संज्ञान लेते हुए रविवार को हुई सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल एवं न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने रविवार को कहा कि उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) एस पी गर्ग मामले में न्यायिक जांच करेंगे।

पीठ ने जांच पूरी होने तक दिल्ली पुलिस आयुक्त को विशेष आयुक्त संजय सिंह और अतिरिक्त डीसीपी हरिंदर सिंह का तबादला करने का आदेश दिया है। पीठ ने यह भी साफ किया कि किसी वकील के खिलाफ कोई बलप्रयोग नहीं किया जायेगा। 

इससे पहले दिल्ली बार काउंसिल ने पुलिस के साथ झड़प के बाद शनिवार को आईसीयू में भर्ती दो वकीलों को रविवार को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी। साथ ही घायल वकीलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

गौरतलब है कि शनिवार शाम पार्किंग को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच तीस हजारी कोर्ट में विवाद पैदा हो गया था। अदालत परिसर में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान कम से कम 10 पुलिसकर्मी और कई वकील घायल हो गई थे जबकि 17 वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज