लाइव न्यूज़ :

Uddhav Thackeray In Ramleela Maidan: 'अबकी बार बीजेपी तड़ीपार', उद्धव ठाकरे ने दिया नारा

By धीरज मिश्रा | Updated: March 31, 2024 13:16 IST

Uddhav Thackeray In Ramleela Maidan: दिल्ली के रामलीला मैदान में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी ने नारा दिया है अबकी बार 400 पार। मैं कहना चाहता हूं कि अबकी बार बीजेपी तड़ीपार।

Open in App
ठळक मुद्देअबकी बार बीजेपी तड़ीपार, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने दिया नारा रामलीला मैदान में एकजुट हुआ विपक्ष मेरे भारत का हर कोई डरने वाला नहीं, लड़ने वाला है

Uddhav Thackeray In Ramleela Maidan:दिल्ली के रामलीला मैदान में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी ने नारा दिया है अबकी बार 400 पार। मैं कहना चाहता हूं कि अबकी बार बीजेपी तड़ीपार। उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल चिंता मत करो, सिर्फ हम ही नहीं पूरा देश आपके साथ है। कुछ दिन पहले आशंका थी कि क्या हमारा देश तानाशाही की ओर चल रहा है।

लेकिन अब ये आशंका नहीं सच्चाई है। भाजपा को लग रहा होगा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से लोग डर जाएंगे। लेकिन उन्होंने अपने देशवासियों को कभी पहचाना नहीं। मेरे भारत का हर कोई डरने वाला नहीं, लड़ने वाला है और अगर आप में हिम्मत है तो भाजपा को मैं चुनौती देता हूं कि आप बाकी सब लोगों को छोड़ दो और अपने बैनर पर लगा दो कि भाजपा के साथ जो पार्टी है वो ईडी-सीबीआई और आईटी की है। 

रामलीला मैदान में इंडिया एकजुट

रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी के द्वारा आयोजित महारैली में इंडिया गठबंधन के नेता पहुंचे। रैली में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल व इंडिया गठबंधन के अन्य नेता मंच पर उपस्थित रहें। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए मंच पर मौजूद रहे।

इसके साथ ही शिवसेना नेता संजय राउत, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, सीपीआई(एम) महासचिव सीताराम येचुरी, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे,एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार, आप नेता आतिशी, गोपाल राय अन्य वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित रहे।

बताते चले कि दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारदिल्लीप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप