लाइव न्यूज़ :

Delhi Incident: 'अपनी कमियों को छिपाया, कोचिंग डायरेक्टर जिम्मेदार, ये कोई आपदा नहीं..', छात्रों की ये 3 मांग

By आकाश चौरसिया | Updated: July 28, 2024 14:44 IST

Delhi Coaching Incident: बीते शनिवार शाम को हुए हादसे के बाद अब छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है, सभी की तीन डिमांड है, सभी का कहना है कि जब तक ये मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे हिलने वाले नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देराउ स्टडी सर्कल में गई तीन जानछात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर रखी ये तीन डिमांडआर्थिक मदद उन परिवारों को हो, जिनके बच्चों की मृत्यु हुई- प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने कहा..

Delhi Coaching Incident: बीते शनिवार को नई दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित राऊ आईएएस कोचिंग सेंटर में बड़ा हादसा घट जाने के बाद अब सड़कों पर छात्र उतर आए हैं। उन्होंने दिल्ली प्रशासन से अपनी तीन मांगों के पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है। गौरतलब है कि कोचिंग के बेसमेंट में अचानक सीवर का पाइप फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और इसमें करीब 3 छात्र डूब गए और उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है और सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। 

इस बीच धरने में शामिल एक छात्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'घटना लापरवाही की वजह से गई है, राउ कोचिंग सेंटर का आधारभूत ढांचा बिल्कुल भी ठीक नहीं था, दरिद्रता से इस संस्थान ने बच्चों की मृत्यु में अपना सहयोग दिया। एमसीडी ने भी उसी तरीके से अपनी कमियों को पोछ लिया, सारी कमियों को प्राकृतिक के ऊपर डाल दिया'। 

प्रशासन को इस बात को समझना होगा कि वो भी कहीं न कहीं इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें आम लोगों को जवाब देना चाहिए कि आखिर ये बड़ा हादसा हुआ क्यों? इस जगह में जो छात्र रहे हैं उनके प्रति भी जवाबदेही इस कोचिंग सेंटर की बनती है। 

छात्रों की 3 मांगें- राउ स्टडी सर्कल के निदेशक को अपना बयान देना चाहिए और बाहर आना चाहिए, उन्हें इस बात को स्वीकारना चाहिए कि जो भी मृत्यु हुई, वो उनके इंफ्रा में कमी की वजह से हुई। दूसरी मांग एमसीडी के प्रवक्ता आएं और बोले कि ये प्राकृतिक आपदा नहीं बल्किउनकी लापरवाही की वजह से हुआ। एमसीडी की वजह से सीवर ओपन रहता है, उससे होकर खुली तारें जाती हैं, लोग उसकी चपेट में आकर मर रहे हैं या फिर डूब के मर जा रहे हैं। ये सभी एमसीडी की वजह से हुआ।

राउ स्टडी सर्कल सालाना करोड़ों में रुपया कमाती है, शायद आधे से ज्यादा बच्चे अपने घर में बैठे-बैठे इन्हें पैसों का योगदान कर रहे हैं, ऑनलाइन-ऑफलाइन मोड में पैसा आता है और मरने वाले छात्रों के परिवारों को 5 करोड़ रुपए हर्जाना देना चाहिए। इस बात की भी मांग धरने दे रहे छात्रों ने कोचिंग के मालिक से की है।

300 करोड़ से भी ज्यादा सालाना टर्नओवर राउ स्टडी सर्कल का है। यह दिल्ली में स्थित काफी पुराना और नामचीन संस्थान है। ये इन छात्रों की मृत्यु के जिम्मेदार है, इसलिए आप आसानी से बाहर नहीं निकल सकते हैं, आपकी जवाबदेही बनती है। आपको हर्जाना देना होगा, जिनकी जान गई है, वे सभी यूपीएससी मेन्स देने वाले थे। उन सभी का उज्ज्वल भविष्य था, कल को वही अलग-अलग जिले में जाकर अधिकारी बनते। यह एक सामूहिक हानि है। 

छात्रा  के मुताबिक, मृतकों के परिवारों को इमोशनली तो न्याय नहीं मिल पाया, लेकिन उन्हें आर्थिक रूप से न्याय मिले और वे सभी इस परिस्थिति से उबरने में सफल हो पाएंगे। 

टॅग्स :दिल्लीNew Delhiकांग्रेसआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?