लाइव न्यूज़ :

पति क्रूरता साबित करने में नाकाम और दहेज उत्पीड़न आरोपों को ठीक से खारिज नहीं कर पाया, दिल्ली उच्च न्यायालय का अहम फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2025 17:46 IST

न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल और न्यायमूर्ति रेणु भटनागर की पीठ ने यह बात एक कुटुंब अदालत के उस फैसले को रद्द करते हुए कही, जिसमें उस आदमी की तलाक की अर्जी को खारिज कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण रिश्ते होने का निष्कर्ष निकाला था।2019 की शुरुआत में पत्नी का गर्भपात दिखाता है कि दंपति के बीच अच्छा रिश्ता था।हिंदू विवाह अधिनियम के तहत क्रूरता का आधार सफलतापूर्वक साबित कर दिया था।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक व्यक्ति के पक्ष में तलाक का आदेश देते हुए कहा कि गर्भावस्था या कुछ समय के लिए सुलह पत्नी द्वारा अपने पति के प्रति किए गए पिछले क्रूरतापूर्ण और बुरे बर्ताव को मिटा नहीं सकती। उच्च न्यायालय ने कहा कि क्रूरता का अंदाजा पूरी परिस्थितियों से लगाया जाना चाहिए, न कि सुलह के कुछ मामलों से।

न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल और न्यायमूर्ति रेणु भटनागर की पीठ ने यह बात एक कुटुंब अदालत के उस फैसले को रद्द करते हुए कही, जिसमें उस आदमी की तलाक की अर्जी को खारिज कर दिया गया था। पीठ ने 20 नवंबर के अपने फैसले में कहा, ‘‘कुटुंब अदालत ने 2019 की शुरुआत में प्रतिवादी (पत्नी) के गर्भपात होने के आधार पर दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण रिश्ते होने का निष्कर्ष निकाला था।

ऐसा निष्कर्ष निकालना कानूनी तौर पर सही नहीं है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘गर्भावस्था होना या कुछ समय के लिए सुलह होने से पहले की क्रूरता की घटनाएं मिट नहीं सकतीं, खासकर तब जब रिकॉर्ड से पता चलता है कि प्रतिवादी का बुरा बर्ताव, धमकियां और साथ रहने से इनकार उसके बाद भी जारी रहा।’’

इस जोड़े ने मार्च 2016 में शादी की थी, और शादी में अनबन की वजह से, पति ने 2021 में अदालत में तलाक की अर्जी दी, जिसमें दावा किया गया कि उसके साथ क्रूरता की गई। दूसरी ओर, महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न किया और उसे ससुराल से निकाल दिया गया।

कुटुंब अदालत ने तलाक की अर्जी इस आधार पर खारिज कर दी कि पति क्रूरता साबित करने में नाकाम रहा और दहेज उत्पीड़न के आरोपों को ठीक से खारिज नहीं कर पाया, और 2019 की शुरुआत में पत्नी का गर्भपात दिखाता है कि दंपति के बीच अच्छा रिश्ता था।

हालांकि, उच्च न्यायालय ने कुटुंब अदालत के फैसले के खिलाफ आदमी की अपील को स्वीकार कर लिया और कहा कि वह इस बात से संतुष्ट है कि दोनों पक्षों के बीच शादी पूरी तरह से टूट चुकी थी, और पति ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत क्रूरता का आधार सफलतापूर्वक साबित कर दिया था।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए