लाइव न्यूज़ :

'भारतीय मसालों में मिला होता है गाय मूत्र और गोबर...." दावा करने वाले यूट्यूब चैनलों पर सख्त हुआ न्यायालय, जानें क्या की कार्रवाई?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2023 09:39 IST

इन यूट्यूब चैनलों के दावे पर बोलते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस संजीव नरूला ने कहा है कि "इन यूट्यूब वीडियो के कॉमेंट से पता चलता है कि जनता को प्रभावित किया जा रहा है और इस तरह के झूठे बयानों पर विश्वास किया जा रहा है, जिससे वादी (धर्मपाल सत्यपाल संस प्राइवेट लिमिटेड) को गंभीर पूर्वाग्रह का सामना करना पड़ रहा है।"

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाई कोर्ट ने कुछ यूट्यूब चैनलों पर सख्ती दिखाई है। ये यूट्यूब चैनल भारतीय मसालों में गाय के गोबर और मूत्र होने का दावा करते थे। कोर्ट ने गूगल को इन वीडियो को हटाने का आदेश दिया है।

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने इंटरनेट की दिग्गज कंपनी गूगल को निर्देश दिया है कि वह यूट्यूब से ऐसे ‘‘मानहानिकारक’’ वीडियो को प्रतिबंधित करे या हटाए, जिनमें ‘कैच’ सहित प्रमुख ब्रांड को यह दावा करके निशाना बनाया गया है कि इनमें गाय का गोबर और मूत्र मिलाया गया है। उच्च न्यायालय ने कहा कि प्रतिवादियों द्वारा इस तरह के वीडियो बनाना और अपलोड करना ‘‘कैच’’ ब्रांड वाले वादी के उत्पाद को ‘‘जानबूझकर बदनाम और अपमानित करने का प्रयास’’ है। 

न्यायालय ने क्या कहा है

न्यायमूर्ति संजीव नरुला ने कहा, ‘‘यूट्यूब पर उपलब्ध ऐसे वीडियो पर टिप्पणियों के अवलोकन से पता चलता है कि लोगों को प्रभावित किया जा रहा है और इस तरह के झूठे बयानों पर विश्वास दिलाया जा रहा है, जिसके चलते वादी (धर्मपाल सत्यपाल संस प्राइवेट लिमिटेड) को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।’’ 

दो प्रतिवादियों के खिलाफ अदालत ने एकतरफा कार्यवाही की

बता दें कि कथित तौर पर वीडियो अपलोड करने वाले दो प्रतिवादियों पर अदालत ने एकतरफा कार्यवाही की क्योंकि वे सुनवाई में शामिल नहीं हुए थे। अदालत को गूगल के वकील द्वारा सूचित किया गया कि उसके पूर्व के निर्देशों के अनुपालन में कार्रवाई की गई और मामले से संबंधित तीन वीडियो हटाए गए हैं। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर कुछ चैनलों द्वारा भारतीय मसालों को लेकर गलत वीडियो बनाए जा रहे थे और दावा किया जा रहा था इन मसालों में गाय का गोबर और मूत्र होता है। इस वीडियो में भारतीय मसालों को निशाना बनाते हुए कैच नामक एक भारतीय मसाला बनाने वाली कंपनी को विशेष रूप से टारगेट किया जा रहा था। ऐसे में इसकी जानकारी मिलने के बाद कैच मसाले ने अदालत का दरवाजा खटखटाय था। 

इस पर कोर्ट ने गूगल से कुछ "अपमानजनक" वीडियो को ब्लॉक करने या हटाने का निर्देश दिया है जिसमें इस तरह के दावे किए गए है। मामले में कोर्ट ने यह भी कहा है कि ऐसा माना जा रहा है कि ब्रांड कैच मसाले को "बदनाम करने और अपमानित करने की जानबूझकर की कोशिश की जा रही हैं।" बता दें भारतीय मसालों के बदनाम करने का आरोप दो प्रतिवादी चैनलों - TYR और Views NNews पर लगा है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :युट्यूब वीडियोगूगलदिल्ली हाईकोर्टगायवायरल वीडियोस्पाइस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील