लाइव न्यूज़ :

राम रहीम के बाद इस बाबा पर यौन शोषण का आरोप, आश्रम में 100 से ज्यादा लड़कियां कैद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 16:23 IST

सुप्रीम कोर्ट ने दिए सीबीआई जांच केआदेश, जांच टीम के साथ भी बाबा के लोगों ने बंधक बना कर की मारपीट

Open in App

दिल्ली हाई कोर्ट ने रोहिणी के आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पर सीबीआई को छापे मारने के आदेश दिए हैं। आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के बाबा वीरेंद्र दीक्षित पर शिक्षा के नाम पर नाबालिग युवतियों के यौन शोषण का आरोप है। 

हाई कोर्ट ने सीबीआई को छापा मारने का आदेश देते हुए कहा कि यह पूरा मामला राम रहीम जैसा हो सकता है, इसलिए यहां जल्द से जल्द छापा मारकर जांच होनी चाहिए। हाई कोर्ट को संदेह है कि यहां कई नाबालिग लड़कियां फंसी हो सकती हैं। जिनका तुरंत रेस्क्यू होना चाहिए। घरवालों का कहना है कि उन्हें लड़कियों से आश्रम के लोग नहीं मिलने दे रहे हैं। 

जांच टीम की बंधक बनाकर हुई पिटाई

इससे पहले भी दिल्ली पुलिस और महिला आयोग की टीम ने यहां छापा मारा था। हाईकोर्ट की ओर से नियुक्त पैनल ने अदालत को बताया कि जांच लिए जब वह मंगलवार को आश्रम गए थे तो वहां के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और करीब एक घंटे तक बंधक बना कर रखा। इनका कहना है कि आश्रम में 100 से ज्यादा लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है और उनमें से ज्यादातर लड़कियां नाबालिग हैं।

ब्रेनवॉश कर लड़कियों का होता है यौन शोषण

एक एनजीओ द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय और बाबा वीरेंद्र दीक्षित के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। कोर्ट में एक पीड़िता ने कहा कि घरवालों ने उसको दो महीने के कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी में एडमिशन करवाया था, इसी दौरान उसके साथ यौन शोषण किया गया। पीड़िता का यह भी कहना कि आश्रम में  लोग नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवॉश कर यौन शोषण करते हैं। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टसीबीईदिल्ली क्राइमदिल्ली समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास