लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने LG वीके सक्सेना के खिलाफ सभी पोस्ट हटाने का दिया निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2022 12:31 IST

दिल्ली की केजरीवाल सरकार शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर जांच के दायरे में हैं। उपराज्यपाल द्वारा शराब नीति में सीबीआई जांच के आदेश दिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी और उनके बीच घमासान तेज हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाईकोर्ट ने आप को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के खिलाफ कथित मानहानिकारक पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली हाई कोर्ट से इस बाबत अपील की थी।उपराज्यपाल के वकील ने सोमवार आप के 5 बड़े नेताओं को लीगल नोटिस भेजा था।

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका दिया है। अदालत ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ कथित मानहानिकारक पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली हाई कोर्ट से इस बाबत अपील की थी। सक्सेना ने अदालत से आप और उसके नेताओं को सोशल मीडिया से कथित मानहानिकारक ट्वीट और अन्य पोस्ट हटाने का निर्देश देने का आग्रह किया था।

दिल्ली के उपराज्यपाल की तरफ से उनके वकील ने सोमवार को आम आदमी पार्टी और उसके 5 बड़े नेताओं को लीगल नोटिस भेजा था। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि उपराज्यपाल के खिलाफ झूठी और भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। असत्य और अपमानजनक बयानों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। हालांकि इस नोटिस के बाद भी आप ने उनपर मौखिक हमले जारी रखे।

दिल्ली के उपराज्यपाल पर आम आदमी पार्टी के क्या हैं आरोप?

मालूम हो कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर जांच के दायरे में हैं। उपराज्यपाल द्वारा शराब नीति में सीबीआई जांच के आदेश दिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी और उनके बीच घमासान तेज हो गया था।  AAP नेताओं ने भी उपराज्यपाल पर घोटाले के आरोप लगा डाले।

 आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर आरोप लगाया कि खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन रहते उन्होंने अपनी बेटी शिवांगी सक्सेना को मुंबई में खादी लाउंज डिजायन करने का 80 करोड़ रुपए का ठेका दिलाया। संजय सिंह ने आरोप में यह भी कहा कि सक्सेना नेखादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन रहते नोटबंदी के समय करोड़ों रुपए की हेराफेरी की। आप नेता ने कहा कि उस दौरान कई घोटाले और घपले हुए। आप ने उपराज्यपाल को पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टआम आदमी पार्टीसंजय सिंहएलजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट