लाइव न्यूज़ :

व्हॉट्सऐप को अवैध रूप से ई-पेपर शेयर करने वाले ग्रुप्स को ब्लॉक करने का आदेश, अखबारों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश

By विशाल कुमार | Updated: December 28, 2021 11:24 IST

दैनिक भास्कर और अन्य अखबारों के प्रकाशकों ने यह मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था कि अवैध रूप से बिना मंजूरी के ई-न्यूजपेपर प्रसारित करने वाले व्हाट्सएप समूहों को ब्लॉक किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देदैनिक भास्कर और अन्य अखबारों के प्रकाशकों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।अवैध रूप से ई-पेपर प्रसारित करने वाले व्हाट्सएप ग्रुप्स को ब्लॉक करने की मांग की थी।

नई दिल्ली:दिल्ली हाईकोर्ट ने व्हाट्सएप से अपने प्लेटफॉर्म से उन ग्रुप्स को हटाने का निर्देश दिया है जो दैनिक भास्कर कॉर्प लिमिटेड के स्वामित्व वाले समाचार पत्रों के ऑनलाइन संस्करण को अनधिकृत और अवैध रूप से प्रसारित कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर और अन्य अखबारों के प्रकाशकों ने यह मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था कि अवैध रूप से बिना मंजूरी के ई-न्यूजपेपर प्रसारित करने वाले व्हाट्सएप ग्रुप्स को ब्लॉक किया जाए।

व्हाट्सएप ने पहले डीबी कॉर्प लिमिटेड के एक नोटिस के जवाब में, ऐसे समूहों को ब्लॉक करने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था और अदालत का आदेश लाने की मांग की थी।

अदालत को बताया गया कि डीबी कॉर्प अपनी आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सदस्यता मॉडल पर अपने ई-समाचार पत्रों तक पहुंच प्रदान करता है। इसी तरह की राहत के लिए कई अन्य अखबार संगठनों ने भी व्हाट्सएप और टेलीग्राम के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

डीबी कॉर्प ने अपने मुकदमे में व्हाट्सएप पर 85 समूहों का नाम दिया और प्रस्तुत किया कि कई अन्य समूह और प्लेटफॉर्म हो सकते हैं जहां उसके ई-समाचार पत्र अनधिकृत और अवैध रूप से साझा किए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 2 मई 2022 को होगी।

टॅग्स :व्हाट्सऐपदिल्लीदिल्ली हाईकोर्टDigitalसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां