लाइव न्यूज़ :

7 लाख का इनामी कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी गिरफ्तार, स्पेशल सेल ने सहारनपुर से धर दबोचा

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 31, 2021 08:39 IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को दिल्ली हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है । इसपर पांच राज्यों में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज है । पुलिस ने इसपर 7 लाख का इनाम भी रखा था ।

Open in App
ठळक मुद्दे7 लाख का इनामी काला जठेड़ी हुआ गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सहारनपुर से गैंगस्टर को दबोचा हाल ही में रेसलर सुशील कुमार के साथ नाम जुड़ा था

लखनऊ : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । स्पेशल सेल ने शुक्रवार को कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी  को सहारनपुर यूपी से गिरफ्तार किया है । जठेड़ी पर 7 लाख का इनाम है । बता दे कि कुख्यात गैंगस्टर पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में कई मामले दर्ज हैं । काला की गैंग  में 200 से ज्यादा शूटर भी शामिल है। काला जठेड़ी हाल ही में ओलिंपिक विनर और अब हत्या के आरोपी रेसलर सुशील कुमार के साथ कनेक्शन के मुद्दे को लेकर सुर्खियों में था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस पर मकोका लगाया हुआ है और वह एक दशक से अपराध की दुनिया पर राज कर रहा है।

स्पेशल सेल डीसीपी मनीष चंद्र ने बताया कि स्पेशल सेल टीम लंबे वक्त से काला जठेड़ी के पीछे लगी हुई थी । इस दौरान टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से सहारनपुर से शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया । आरोपी ने पुलिस से बचकर भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने उसे पिस्टल के साथ मौके पर ही पकड़ लिया । फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोनीपत राई गांव जठेड़ा निवासी संदीप उर्फ काला जठेड़ी पर हत्या , हत्या का प्रयास, रंगदारी लूट और डकैती के दर्जनों मामलों को अंजाम देने के आरोप है । हाल ही में रेस्लर सुशील कुमार ने जिस सागर धनखड़  की हत्या की थी ।उस के साथ एक और पहलवान की पिटाई हुई जिसका नाम सोनू महाल था । बताया जा रहा है की सोनू महाल गंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी का ममेरा भाई है । 

बता दें कि काला जठेड़ी फरवरी 2020 में फरीदाबाद से पुलिस कस्टडी से भाग गया था । पुलिस और दूसरे गैंग को गुमराह करने के लिए उसने ये बात फैलाई थी कि वह विदेश में रहता है ।  

टॅग्स :दिल्लीसहारनपुरउत्तर प्रदेशदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष