लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार का सराहनीय कदम, प्रशिक्षण के लिए 400 शिक्षकों को सिंगापुर भेजेगी

By भाषा | Updated: July 10, 2018 23:35 IST

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार यहां के 400 शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर के ‘ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन फॉर ट्रेनिंग’ भेजेगी।

Open in App

नई दिल्ली , 10 जुलाई : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार यहां के 400 शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर के ‘ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन फॉर ट्रेनिंग’ भेजेगी। 

पिछले साल दिल्ली सरकार के स्कूलों के 200 शिक्षक प्रशिक्षण के लिए इस संस्थान में भेजे गए थे। सिसोदिया ने बताया कि मंत्रिमंडल ने शिक्षकों को सिंगापुर भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया , “ दिल्ली सरकार 400 शिक्षकों को सिंगापुर की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में प्रशिक्षण के लिए भेज रही है। 200 शिक्षक पहले ही दुनिया के इस शीर्ष संस्थान से पिछले साल प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं। इस प्रस्ताव को आज मंजूरी मिली। ” 

इस पर टिप्पणी करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा , “ किसी भी देश का भविष्य उसके शिक्षकों पर निर्भर करता है। वह हमारे बच्चों को तैयार करते हैं। दिल्ली सरकार अपने शिक्षकों को बेहतरीन प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ”

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला