लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार स्कूलों को दोबारा खोलने से पहले शिक्षकों और अभिभावकों से लेगी सुझाव

By भाषा | Updated: July 28, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई कोविड-19 महामारी की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद स्कूलों को दोबारा खोलने के लिए दिल्ली सरकार विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से सुझाव चाहती है। यह जानकारी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को की।

ऑनलाइन जानकारी देते हुए सिसोदिया ने कहा कि विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक स्कूलों को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर अपने सुझाव ‘डेल्हीस्कूल्स21 ऐटरेट जीमेल डॉट कॉम’ पर भेज सकते हैं और सभी हितधारकों की राय पर मंथन करने के बाद फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार ने बच्चों की सुरक्षा और संरक्षा के मद्देनजर स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया था। लेकिन अब, कई पड़ोसी राज्यों में स्कूल खुल गए हैं या खुल रहे हैं और दिल्ली में भी कोविड की स्थिति नियंत्रण में है। करीब 7,000 कोविड जांच रोजाना दिल्ली में की जा रही है जिनमें से केवल 40 या 50 ही संक्रमित पाए जा रहे हैं।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘इसलिए, शिक्षण संस्थानों को खोलने का कोई भी फैसला लेने से पहले, हमें अभिभावकों, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और बच्चों के सुझाव इस बारे में लेने होंगे। सुझाव मिलने के बाद सरकार फैसला करेगी कि कैसे और कब शिक्षा संस्थानों को दोबारा खोला जाए।’’

सिसोदिया ने रेखांकित किया कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में आयोजित विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) में पांच लाख अभिभावकों ने हिस्सा लिया और शिक्षकों से संवाद कर अपने बच्चों की पढ़ाई की जानकारी ली।

उन्होंने कहा, ‘‘पीटीएम के दौरान अभिभावकों और शिक्षकों में स्कूलों को दोबारा खोलने को लेकर उत्सुकता के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर भय की मिली-जुली भावना रही। कॉलेज बंद होने की वजह से हमारे युवाओं की कॉलेज की जिंदगी भी घर के छोटे कमरे में सिमट कर रह गई है।’’

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा सुझाव आमंत्रित करने के तीन घंटे के भीतर से करीब पांच हजार सुझाव आ चुके हैं।

गौरतलब है कि कोविड-19 की वजह से दिल्ली के स्कूल गत वर्ष मार्च से ही बंद हैं। इस साल जनवरी में दिल्ली सरकार ने नौंवी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल आने की अनुमति दी थी लेकिन, संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद इस फैसले को स्थगित कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण