लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने रेस्टोरेंट-बार में गाने नहीं बजाने की दी चेतावनी, अब ऐसे होगा मनोरंजन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 20, 2018 13:01 IST

दिल्ली के आबकारी विभाग को स्थानीय लोगों से कई शिकायतें मिली हैं कि शहर में कई रेस्टोरेंट-बार शोर मचाते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में, हजारों रेस्टोरेंट-बार हैं और उनमें से ज्यादातर अपने ग्राहकों का मनोरंजन करने और उन्हें आकर्षित करने के लिए रिकॉर्डेड गाने या संगीत बजाते हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 20 मईः दिल्ली सरकार ने रेस्टोरेट-बार मालिकों को चेतावनी दी है कि वे अपने परिसरों में रिकॉर्डेड गाने या संगीत नहीं बजाएं अन्यथा उनपर कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने आबकारी नियम 2010 के तहत निर्देश दिया है कि शराब परोसने वाले रेस्टोरेंट पेशेवरों से सिर्फ वाद्य यंत्रों के जरिये सीधे गायन और वादन कार्यक्रम करवा सकते हैं। 

दिल्ली के आबकारी विभाग को स्थानीय लोगों से कई शिकायतें मिली हैं कि शहर में कई रेस्टोरेंट-बार शोर मचाते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में, हजारों रेस्टोरेंट-बार हैं और उनमें से ज्यादातर अपने ग्राहकों का मनोरंजन करने और उन्हें आकर्षित करने के लिए रिकॉर्डेड गाने या संगीत बजाते हैं। 

दिल्ली के आबकारी आयुक्त अमजद टाक ने कहा कि एल -17 (ऐसे रेस्टोरेंट जो खाना और शराब परोसते हैं) को अपने परिसरों में पेशेवरों से सीधे गायन वादन कराने की इजाजत है। 

दिल्ली आबकारी नियम 2018 के नियम 54 (4) के तहत एल -17 लाइसेंस रखने वाले प्रतिष्ठानों को केवल सीधे गायन कार्यक्रम और वादन की इजाजत है। सरकार के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग की टीमें शराब परोसने वाले रेस्त्रां जाएंगी और नियमों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई करेंगी।(खबर इनपुट-भाषा) 

टॅग्स :दिल्ली सरकारअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार