लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने आबकारी आयुक्त को लगाई फटकार, कहा-रेस्त्रां-बार में रिकार्डेड संगीत बजाने पर रोक नहीं

By भाषा | Updated: May 23, 2018 03:42 IST

उपमुख्यमंत्री ने आबकारी आयुक्त अमजद टाक को दिए अपने आदेश में कहा कि आबकारी विभाग ने 'उन्हें अपनी फाइल दिखाए बिना' आदेश जारी किया। 

Open in App

नई दिल्ली, 22 मई: आबकारी विभाग के शहर के रेस्त्रां -बारों में रिकॉर्डेड गाने या संगीत ना बजाने के फरमान के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि इन प्रतिष्ठानों में रिकॉर्डेड संगीत बजाने पर कोई रोक नहीं है। सूत्रों ने कहा कि सिसोदिया ने उन्हें फाइल दिखाए बिना आदेश जारी करने के लिए आबकारी विभाग के शीर्ष अधिकारियों को फटकार लगायी। 

सिसोदिया के पास दिल्ली के आबकारी विभाग का भी प्रभार है। उन्होंने 16 मई को जारी किए गए आदेश के साथ 'भ्रम की स्थिति पैदा करने' के लिए आबकारी विभाग के अधिकारियों को फटकार लगायी। आदेश में कहा गया था कि रेस्त्रां - बार में 'केवल लाइव सिंगिंग एवं वाद्ययंत्र बजाने' की मंजूरी है। उपमुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद आबकारी विभाग ने आज शाम एक नया सर्कुलर जारी कर कहा, 'रेस्त्रांओं में रिकॉर्डेड संगीत बजाने के मुद्दे पर आबकारी विभाग ने कोई नया निर्देश जारी नहीं किया।' हालांकि नये सर्कुलर में उन्हीं आबकारी नियमों का हवाला दिया गया जो जिनका उसने 16 मई के आदेश में उल्लेख किया था। नए सर्कुलर में कहा गया, 'आबकारी विभाग का सर्कुलर अनुच्छेद नियम 53 के सीमित संदर्भ तक ही समझा जाए और इससे ज्यादा कुछ ना समझा जाए।'

इससे पहले दिन में सिसोदिया ने आबकारी आयुक्त अमजद टाक को यह स्पष्टीकरण जारी करने का आदेश दिया कि इस तरह के प्रतिष्ठानों में रिकॉर्डेड संगीत पर कोई रोक नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने आबकारी आयुक्त अमजद टाक को दिए अपने आदेश में कहा कि आबकारी विभाग ने 'उन्हें अपनी फाइल दिखाए बिना' आदेश जारी किया।  

टॅग्स :मनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला