लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने घरेलू कर्मी मुहैया कराने वाली एजेंसियों से पंजीकरण करवाने को कहा

By भाषा | Updated: February 20, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 फरवरी दिल्ली सरकार ने शनिवार को घरेलू सहायक/सहायिका मुहैया कराने वाली निजी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे ई-जिला पोर्टल ‘ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल’ पर पंजीकरण करवाएं और एक महीने के भीतर ही लाइसेंस हासिल करें।

यह नोटिस श्रम विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि ऐसी एजेंसियां जो ‘बिना पंजीकरण और लाइसेंस’ के घरेलू कर्मियों को तैनात करते हुए पाई जाएंगी, उन पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

नोटिस में बताया गया है कि ऐसी एजेंसियां जो दिल्ली दुकान व प्रतिष्ठान अधिनयिम, 1954 के तहत पंजीकृत हैं, उन्हें भी दिल्ली निजी नियोजन एजेंसी (अधिनियम) 2014 के तहत ई-जिला पोर्टल पर पंजीकृत होने का आदेश दिया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन और नि:शुल्क है।

नोटिस में बताया गया है कि इस ई-जिला पोर्टल (वेबसाइट) पर पंजीकरण करनेवाली एजेंसियों को 30 दिन के भीतर लाइसेंस मिल जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल