लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की लड़की ने खरीदी स्कूटी, रजिस्ट्रेशन नंबर मिला- 'DL 3 SEX....', अब चलाना हुआ मुश्किल

By विनीत कुमार | Updated: December 1, 2021 11:48 IST

दिल्ली की एक छात्रा के लिए अपनी नयी स्कूटी निकालना दूभर हो गया है। इसकी वजह वह रजिस्ट्रेशन नंबर है जो उसे अलॉट किया गया है, जानिए ये पूरा मामला क्या है।

Open in App
ठळक मुद्देफैशन डिजायनिंग की छात्रा के लिए अपनी नयी स्कूटी घर से निकालना मुश्किल हो गया है।स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर 'SEX' सीरीज से है और यही परिवार के लिए मुश्किल की बात है।करीब 10 हजार गाड़ियों को इस सीरीज के नंबर अलॉट हुए हैं पर अब ये मामला तूल पकड़ रहा है।

नयी दिल्ली: देश की राजधानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां लोगों के मजाक बनाने के डर से एक लड़की के लिए अपनी नयी स्कूटी निकालना दूभर हो गया है। दरअसल, इसके पीछ वजह दिल्ली क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) द्वारा स्कूटी के लिए जारी किया गया रजिस्ट्रेशन नंबर 'SEX' सीरीज का है। ऐसे में ये नंबर 'DL 3 SEX ****', इस प्रकार से है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार लड़की फैशन डिजायनिंग की छात्रा है और मेट्रो के माध्यम से जनकपुरी से नोएडा तक यात्रा करती थी। छात्रा ने अपने पिता से स्कूटी खरीदने की मांग की थी ताकि उसे भीड़-भाड़ वाले मेट्रो में यात्रा करने से राहत मिल जाए। करीब एक साल पिता को मनाने के बाद पिछले ही महीने उसे नयी स्कूटी मिली।

स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर बना परेशानी का सबब

स्कूटी खरीदने के कुछ दिन बाद नया रजिस्ट्रेशन नंबर भी मिला लेकिन अब यही छात्रा के लिए परेशानी का सबब बन गया है। किसी तरह की शर्मिंदगी न उठानी पड़े और मजाक से बचने के लिए परिवार ने नंबर को बदलवाने की भी कोशिश की है लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।

'आज तक' के मुताबिक दिल्ली ट्रांसपोर्ट के कमिश्नर केके दाहिया ने बताया कि गाड़ी का नंबर एक बार मिल जाने के बाद उसे बदलने का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूरी प्रक्रिया एक तय पैटर्न पर चलती है।

लोगों की नजर पड़ी तो बनने लगा मजाक

परिवार का कहना है कि नंबर प्लेट पर जब लोगों की नजर जाने लगी तो ये मजाक का विषय बनने लगा है। प्रमुख सचिव (परिवहन) और परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने बताया कि वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर ऑटो जेनरेट होते हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस सीरीज को रोक दिया गया है। इसकी बजाय एक और सीरीज रिलीज की जाएगी ताकि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

कुंद्रा ने कहा कि किसी भी वाहन की नंबर प्लेट सबसे पहले ध्यान खींचती है। उन्होंने कहा कि वाहनों की नंबर प्लेट पर किसी खास संयोजन का कोई विशेष अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए।

टॅग्स :Transport Department of Delhiदिल्ली-एनसीआरDelhi NCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव