लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सीवर में गिरे एमटीएनएल के तीन कर्मियों और एक रिक्शा चालक का शव बरामद, तीनों को बचाने उतरा था रिक्शा चालक

By विशाल कुमार | Updated: March 30, 2022 07:08 IST

मृतकों की पहचान एमटीएनएल के तीन कर्मियों-बच्चू सिंह, पिंटू और सूरज कुमार के रूप में हुई है जो कि जनकपुरी स्थित प्रेम नगर के निवासी थे। वहीं, 38 वर्षीय सतीश, एक रिक्शा चालक है और रोहिणी सेक्टर 16 में रहता था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि सीवर में गिरे तीन लोग एमटीएनएल के निजी अनुबंधित कर्मचारी हैं।एमटीएनएल के तीन कर्मचारियों को बचाने के प्रयास में रिक्शा चालक सीवर में गिर गया।

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार को सीवर में गिरे तीन श्रमिकों और उन्हें बचाने की कोशिश के दौरान अंदर फंसे एक रिक्शा चालक के शव को आज तड़के बरामद कर लिया गया।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के सहायक कमांडेंट श्री निवास ने मीडिया को बताया कि शव सीवर लाइन से बरामद किए गए हैं। मंगलवार शाम करीब सात बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। देर रात तक जारी रहा राहत एवं बचाव कार्य अब खत्म हो गया है।

मृतकों की पहचान एमटीएनएल के तीन कर्मियों-बच्चू सिंह, पिंटू और सूरज कुमार के रूप में हुई है जो कि जनकपुरी स्थित प्रेम नगर के निवासी थे। वहीं, 38 वर्षीय सतीश, एक रिक्शा चालक है और रोहिणी सेक्टर 16 में रहता था।

पुलिस ने बताया कि सबसे पहले सीवर में गिरे तीन लोग निजी अनुबंधित कर्मचारी हैं, जो घटना के वक्त एमटीएनएल की लाइन पर काम कर रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को घटना को लेकर मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे समयपुर बादली पुलिस स्टेशन में फोन आया था। एमटीएनएल के तीन कर्मचारियों को बचाने के प्रयास में रिक्शा चालक सीवर में गिर गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। दिल्ली दमकल सेवा को भी सूचित किया गया और बचाव अभियान शुरू किया गया। विशेष रूप से, बचाव अभियान के कारण क्षेत्र में यातायात की आवाजाही बाधित हो गई थी।

इस महीने की शुरुआत में, राष्ट्रीय राजधानी में अनधिकृत कॉलोनियों में 575 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाने की एक परियोजना को दिल्ली जल बोर्ड ने मंजूरी दी थी।

टॅग्स :दिल्लीभारतदिल्ली पुलिसअरविंद केजरीवालअनिल बैजल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'