लाइव न्यूज़ :

दिल्लीवासियों की आज बढ़ सकती है मुसीबत, IMD ने 'येलो' अलर्ट जारी किया, गरज के साथ मध्यम बारिश के आसार

By अनिल शर्मा | Updated: July 15, 2023 07:57 IST

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक रेगुलेटर को नुकसान पहुंचने के कारण बाढ़ का पानी मध्य दिल्ली में उच्चतम न्यायालय के प्रवेश द्वार तक पहुंच गया है तथा व्यस्त आईटीओ चौक तथा राजघाट जलमग्न हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए आज और आफत बढ़ सकती है। आईएमडी ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।

 नयी दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए आज और मुसीबत बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में आज मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का 'येलो' अलर्ट जारी किया है। लक्ष्मी नगर, आयानगर, लोधी रोड, मुंगेशपुर और पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। इसके अलावा लुटियंस दिल्ली समेत अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

आईएमडी ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी ने शहर के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। ऐसे में बाढ़ से दो-चार हो रहे दिल्लीवासियों की मुसीबत और बढ़ सकती है।

 गौरतलब है कि सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक रेगुलेटर को नुकसान पहुंचने के कारण बाढ़ का पानी मध्य दिल्ली में उच्चतम न्यायालय के प्रवेश द्वार तक पहुंच गया है तथा व्यस्त आईटीओ चौक तथा राजघाट जलमग्न हो गए हैं। यमुना नदी का जलस्तर तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे घटकर 208.25 मीटर स्तर पर आ गया है। दिल्ली के कई अहम इलाके अब भी जलमग्न हैं। 

एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाव अभियान में अब तक कुल 25,478 लोगों को निकाला गया है। दिल्ली सरकार ने कहा कि 22,803 लोगों को टेंट और आश्रयों में स्थानांतरित कर दिया गया है और एनडीआरएफ की 16 टीमों को तैनात किया गया है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :दिल्लीमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो