लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने 6 मार्च तक सीबीआई रिमांड बढ़ाई, जमानत अर्जी पर 10 तारीख को सुनवाई

By विनीत कुमार | Updated: March 4, 2023 15:52 IST

मनीष सिसोदिया की सीबीआई हिरासत को और दो दिन के लिए कोर्ट ने बढ़ा दिया है। सिसोदिया अब 6 मार्च तक सीबीआई की हिरासत में रहेंगे। इससे पहले उनकी रिमांड आज खत्म हो रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया की रिमांड कोर्ट ने दो दिन के लिए बढ़ाई, सीबीआई ने तीन दिन की मांग की थी।सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई कोर्ट ने टाली, कहा- 10 मार्च को इस पर गौर करेंगे; सीबीआई को नोटिस भी जारी किया।सीबीआई ने रिमांड बढ़ाने की मांग करते हुए कोर्ट से कहा कि सिसोदिया अभी भी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में सीबीआई की हिरासत में चल रहे मनीष सिसोदिया को फिलहाल राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें 6 मार्च तक के लिए जांच एजेंसी की कस्टडी में भेजने का फैसला सुनाया है। साथ ही कोर्ट ने सिसोदिया की ओर से जमानत के लिए दायर की गई याचिका को भी टाल दिया। कोर्ट ने कहा कि जमानत याचिका पर सुनवाई 10 मार्च को होगी। जमानत याचिका को लेकर कोर्ट सीबीआई को भी नोटिस जारी किया और जवाब मांगा है।

सीबीआई ने मांगी थी तीन दिन रिमांड बढ़ाने की मांग

कथित आबकारी घोटाले में पांच दिन की सीबीआई हिरासत खत्म होने पर शनिवार को उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। सीबीआई ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को कोर्ट में पेश करते हुए उनकी रिमांड और तीन दिन बढ़ाने का अनुरोध किया था। सीबीआई ने दलील दी कि सिसोदिया अब भी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर सिसोदिया के वकील ने कहा कि जांच पूरी करने में सीबीआई की अक्षमता हिरासत का आधार नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सहयोग नहीं करना हिरासत का आधार नहीं हो सकता है और उन्हें खुद को दोषी मानने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। सिसोदिया की ओर से ये भी कहा गया कि उनकी पत्नी की तबीयत काफी खराब है और वह असाध्य रोग से पीड़ित हैं।

सीबीआई ने कहा- रोज रात 8 बजे तक होती है पूछताछ, हमारा पूरा एक दिन खराब हुआ

सीबीआई ने कोर्ट में रिमांड बढ़ाने की मांग रखते हुए कोर्ट में कहा कि वह रोज रात में 8 बजे तक सिसोदिया से पूछताछ करती है और इसकी पूरी रिकॉर्डिंग मौजूद है। हालांकि इसे कोर्ट में अभी नहीं दिखाया जा सकता। सीबीआई ने कहा कि सिसोदिया पूछताछ में पूरी तरह सहयोग नहीं कर रहे। जांच एजेंसी ने ये भी कहा कि एक दवा के चक्कर में पूरा एक दिन बर्बाद हो गया, जिसकी मांग सिसोदिया ने ही की थी। सीबीआई ने कहा कि उसका पूरा एक दिन सुप्रीम कोर्ट में भी चला गया।

सीबीआई ने साथ ही कोर्ट को बताया कि कुछ दस्तावेज अभी भी उसे नहीं मिले हैं, जिसका पता लगाना है। गवाहों के सामने बैठाकर सिसोदिया से पूछताछ करनी है। इन दलीलों के बीच कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कि आप मनीष सिसोदिया का किससे आमना-सामने कराना चाहते हैं? इस पर सीबीआई ने कहा कि हम कोर्ट में अभी ये नहीं बता सकते हैं। 

गौरतलब है कि सीबीआई ने अब रद्द की जा चुकी साल 2021-22 की आबकारी नीति बनाने एवं उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में रविवार शाम को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। सीबीआई के अनुसार, गिरफ्तार करने से पहले उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी, लेकिन उनके जवाब कथित रूप से संतोषजनक नहीं पाये गये थे। अदालत ने 27 फरवरी को सिसोदिया को सीबीआई हिरासत में भेज दिया था।

टॅग्स :मनीष सिसोदियासीबीआईदिल्ली समाचारआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल