लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- BJP की जीत तय है, लोग अराजकता नहीं  शांति चाहते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 11:46 IST

उन्होंने शाहीन बाग से होकर जाने वाली सड़क को बंद होने का जिम्मेदार केजरीवाल को बताते हुए कहा कि वह जब चाहेंगे रास्ता खाली हो जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि यदि दिल्ली में हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में हम शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को खाली करा देंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जो लोग दिल्ली में शाहीन बाग जैसा माहौल बनाना चाहते हैं उन्हें लोग मुंह तोड़ जवाब देंगे।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत तय है। दिल्ली के लोग शांति चाहते हैं, अराजकता नहीं। जो लोग दिल्ली में शाहीन बाग जैसा माहौल बनाना चाहते हैं उन्हें लोग मुंह तोड़ जवाब देंगे। इसके साथ ही उन्होंने शाहीन बाग से होकर जाने वाली सड़क को बंद होने का जिम्मेदार केजरीवाल को बताते हुए कहा कि वह जब चाहेंगे रास्ता खाली हो जाएगा। 

इसके अलावा, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि यदि दिल्ली में हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में हम शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को खाली करा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वहां लाखों लोग इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों को इसके बारे में कुछ सोचकर जल्दी से कोई ठोस फैसला लेना होगा।

इसके आगे प्रवेश वर्मा ने कहा वह लोग अपकी घरों में घुस जाएंगे। वह आपकी बहन व बेटी के साथ रेप करके उन्हें मार सकते हैं। ऐसे में आपको अपने लिए कुछ फैसला लेना ही होगा। 

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज़ करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ‘आप’ प्रमुख को दिल्ली के शाहीनबाग जाने की चुनौती दी, ताकि विधानसभा चुनाव में लोग यह फैसला कर सकें कि उन्हें किसे वोट देना है। शाहीनबाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। 

शाह ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के रिठाला में एक चुनावी सभा में कहा कि केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी राममंदिर के निर्माण और अनुच्छेद 370 निरस्त किये जाने के खिलाफ थे और उन्हें देश की छवि एवं सैनिकों की कोई परवाह नहीं थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को डर है कि वे उनके वोट बैंक को बिगाड़ देंगे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीधर्मेंद्र प्रधान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल